वन विभाग ने ग्रामीणों को दी मशाल व टार्च

झींकपानी तांतनगर व सदर प्रखंड क्षेत्र के कुदापी गांव के ग्रामीण मुंडा सौदागर बिरूली के नेतृत्व में गुरुवार को कृष्ण सोय से वन क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मिले।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:07 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 07:07 PM (IST)
वन विभाग ने ग्रामीणों को दी मशाल व टार्च
वन विभाग ने ग्रामीणों को दी मशाल व टार्च

जासं, चाईबासा : झींकपानी, तांतनगर व सदर प्रखंड क्षेत्र के कुदापी गांव के ग्रामीण मुंडा सौदागर बिरूली के नेतृत्व में गुरुवार को कृष्ण सोय से वन क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मिले। सौदागर ने बताया कि हाथी हमारी फसलों को खा जा रहे हैं। कई एकड़ खेत में लगे धान को बर्बाद कर रहे हैं। क्षेत्र वन पदाधिकारी ने मौके पर ग्रामीणों को मशाल एवं टार्च उपलब्ध कराया लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि इससे राहत मिलने वाली नहीं है। ग्रामीणों पर जान का खतरा मंडरा रहा है। शाम होते ही आमजनों को हाथी का भय सता रहा है। वन विभाग को जानकारी है, लेकिन हाथियों को सुरक्षित स्थान में भगाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। इस क्षेत्र के गांव से सटे इलाकों में छोटे वन-पहाड़ी होने के कारण ही ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीण किसान आमजन दिनरात खेत की चिंता एवं जान को जोखिम में डालकर जीने के लिए मजबूर हैं। कृष्ण सोय ने इस गंभीर समस्या को जाना और संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कहा कि वन विभाग के चाईबासा वन प्रमंडल पदाधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान करेंगे।

chat bot
आपका साथी