बुकासाई में मनेगी बिरसा जयंती और राज्य स्थापना दिवस, बनी संचालन समिति

किसान विकास समिति की बैठक बुधवार को सानंदा मौजा के बुकासाई स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में बने बिरसा क्लब भवन में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:34 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 06:34 PM (IST)
बुकासाई में मनेगी बिरसा जयंती और राज्य स्थापना दिवस, बनी संचालन समिति
बुकासाई में मनेगी बिरसा जयंती और राज्य स्थापना दिवस, बनी संचालन समिति

संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : किसान विकास समिति की बैठक बुधवार को सानंदा मौजा के बुकासाई स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में बने बिरसा क्लब भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजू लागुरी ने की। बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि 15 नवंबर को बिरसा जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसमें खेलकूद प्रतियोगिता के अलावा समाज से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल हैं। खेलकूद प्रतियोगिता 14 नवंबर से आरंभ होगी। इसका समापन 15 नवंबर को होगा। इस दौरान आयोजन समिति का भी गठन किया गया। आयोजन समिति का संरक्षक विधायक सोनाराम सिकु, सलाहकार अभिषेक सिकु (मुन्ना) को और सलाहकार में राजू लागुरी, लक्ष्मी नारायण गागराई, कानूराम लागुरी (मुंडा) को रखा गया। अध्यक्ष रंजीत गागराई, उपाध्यक्ष तुरी लागुरी, मंगल सिंह लागुरी, संजीत गौड़, पूर्णचंद्र सिकु, सचिव मथुरा लागुरी सह सचिव मनोज सिकु, कोषाध्यक्ष रामेश्वर देवगम, मनजीत लागुरी को बनाया गया। बैठक में मंजीत कोड़ा, विनीत लागुरी, जालिम लागुरी, रंजीत कोड़ा, शिवचरण लागुरी, नाजीर गागराई, अजय देवगम, सेलाय सिकु आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी