धर्म गुरुओं की अगुवाई में आदर्श नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा

दैनिक जागरण की पहल पर अमला टोला स्थित आदर्श नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में सोमवार की सुबह 1100 बजे एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:52 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 06:52 PM (IST)
धर्म गुरुओं की अगुवाई में आदर्श नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा
धर्म गुरुओं की अगुवाई में आदर्श नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा

जागरण संवाददाता, चाईबासा : दैनिक जागरण की पहल पर अमला टोला स्थित आदर्श नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में सोमवार की सुबह 11:00 बजे एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु के अलावे सदर प्रखंड के लगभग 40 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण हमने कई अपनों को खोया है। इनमें बहुत ऐसे भी थे जिनका अंतिम संस्कार भी उनके परिवार वालों को करना नसीब नहीं हुआ। ऐसी आत्माओं की शांति एवं मरणोपरांत सदगति प्राप्ति हेतु दैनिक जागरण की पहल पर सोमवार को पूरे देश में ठीक ग्यारह बजे दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हिन्दू धर्म से नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय के पुरोहित स्वदेश भट्टाचार्य, मुस्लिम समुदाय से जामा मस्जिद के मौलाना ताहा हुसैन, सिख पंथ की ओर से गुरुद्वारा के बाबा ज्ञानी बलदेव सिंह और ईसाई समाज की तरफ से टोयोन टोपनो उपस्थित थीं। निर्धारित समयानुसार ठीक ग्यारह बजे सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने-अपने धर्म गुरुओं के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात धर्म पुरोहितों ने बारी-बारी से कोरोना से पीड़ित लोगों के जल्द स्वस्थ होने के लिए खड़े होकर ईश्वर से प्रार्थना की जिसका अनुसरण उपस्थित लोगों ने भी सामूहिक रूप से किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह एवं सभी धर्म गुरुओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दैनिक जागरण की इस साकारात्मक पहल एवं नेक कार्य के लिए पूरे दैनिक जागरण परिवार को बधाई दी। इस सर्वधर्म प्रार्थना सभा में नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक के अलावे उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़बिल के प्रधानाध्यापक विनय कुमार सिंह, एसपीजी मिशन मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज किशोर साहु, मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक निर्मल चंद्र त्रिपाठी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय नीमडीह के प्रधानाध्यापक कृष्णा देवगम, नगरपालिका बंगला स्कूल के सीआरपी नीलम सिन्हा, दीपक प्रजापति, उर्मिला कुमारी, ओम प्रकाश गुप्ता, संदीपन महंथी, स्वीटी सिन्हा, हीरावती सुन्डी, अलका किरण, समीर कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी