जलाभिषेक को दो घंटे खुला मुर्गा महादेव मंदिर

ावणी महीने के दूसरे सोमवार को मुर्गा महादेव मंदिर में करीब 300 कांवरियों ने जलाभिषेक किया। श्रद्धालु नदी घाटों से कांवर के माध्यम से पवित्र जल लेकर मुर्गा महादेव मंदिर पहुंचे हुए थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:36 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:36 PM (IST)
जलाभिषेक को दो घंटे खुला मुर्गा महादेव मंदिर
जलाभिषेक को दो घंटे खुला मुर्गा महादेव मंदिर

संसू, नोवामुंडी : श्रावणी महीने के दूसरे सोमवार को मुर्गा महादेव मंदिर में करीब 300 कांवरियों ने जलाभिषेक किया। श्रद्धालु नदी घाटों से कांवर के माध्यम से पवित्र जल लेकर मुर्गा महादेव मंदिर पहुंचे हुए थे। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर श्रद्धालुओं को शिवलिग पर जलाभिषेक के लिए केवल दो घंटे का अवसर मिला था। जो लोग बाद में आए उन्हें मंदिर मुख्य द्वार पर नारियल चढ़ाने और अगरबत्ती जलाकर संतुष्ट होना पड़ा। बिलेईपदा थाना पुलिस की मौजूदगी में मंदिर का दूसरा दरवाजा पुजारियों को प्रभात बेला में पूजा अर्चना के लिए सुबह करीब पांच बजे खोल दिया गया था। इसी का लाभ शिव भक्तों को मिला था। सुबह सात बजे लोगों की भीड़ को देखते हुए मंदिर के दूसरे दरवाजे को भी बंद किया गया। अधिकतर कांवरिये रविवार रात को ही मंदिर पहुंच चुके थे। भोर को झरने में नहा धोकर करीब चार बजे से कतार में खड़े हो गए थे। मंदिर का मुख्य गेट बंद था। मुख्य गेट के बाहर पूजन सामग्री की दुकान दिनभर खुली थी। गेट के आसपास इलाके में छोटी वाहनों की लाइन लगी हुई थी जिन्हें मंदिर दर्शन का मौका नहीं मिला वे लोग झरने में स्नान के बाद उदास होकर घर लौट गए। मंदिर के पुजारी पुरनो चंद्र नायक ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर जोड़ा प्रखंड के बीडीओ और तहसीलदार ने मंदिर को बंद रखने का आदेश दे रखा है। प्रभात बेला में पूजा अर्चना करने और संध्या बेला में आरती के लिए केवल दो-दो घंटे मंदिर खोलने के आदेश मिले हैं। -----------------

कुमारडुंगी में नागेश्वर बाबा मंदिर में खिचड़ी भोग का वितरण

संसू, कुमारडुंगी : सोमवार को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भगवान भोलेनाथ का जलभिषेक भक्तों ने किया। कुमारडुंगी व बामेदिरी गांव स्थित शिवालय में सैकड़ों भक्तों ने बोल-बम की गूंज के साथ जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। कुमारडूंगी थाना प्रभारी अंकिता सिंह ने भी जलाभिषेक कर शुभकामनाएं दी। वहीं, ब्लॉक परिसर स्थित नागेश्वर बाबा मंदिर में समिति के द्वारा भक्तों के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी