झारखंड-ओडिशा सीमा पर बालू के अवैध उत्खनन में लगा पोकलेन जब्त

अनुमंडल पदाधिकारी शंकर एक्का व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव के संयुक्त नेतृत्व में जगन्नाथपुर थाना व ओडिशा के घाघरबेड़ा थाने की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ओडिशा-झारखंड के सीमावर्ती नदी घाटों में बालू के अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ छापेमारी की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:14 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 07:14 PM (IST)
झारखंड-ओडिशा सीमा पर बालू के अवैध उत्खनन में लगा पोकलेन जब्त
झारखंड-ओडिशा सीमा पर बालू के अवैध उत्खनन में लगा पोकलेन जब्त

संवाद सूत्र, जैंतगढ़ : अनुमंडल पदाधिकारी शंकर एक्का व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव के संयुक्त नेतृत्व में जगन्नाथपुर थाना व ओडिशा के घाघरबेड़ा थाने की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ओडिशा-झारखंड के सीमावर्ती नदी घाटों में बालू के अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ छापेमारी की। पदाधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा के अवैध बालू कारोबारी कांगिरा नदी के बालू घाट पर अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर रहे हैं जिससे झारखंड-ओडिशा को जोड़ने वाला मुंडई पुल भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। उक्त सूचना पर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। इसमें घाघरबेड़ा थाना पुलिस को भी शामिल किया गया। एसडीओ व डीएसपी के नेतृत्व में जब उक्त टीम कांगिरा नदी के बालू घाट पर पहुंची तो झारखंड की सीमा पर बालू का अवैध उत्खनन व परिवहन करते हुए नहीं पाया गया लेकिन नदी के उसपार ओडिशा की सीमा पर हिडोला नदी घाट पर अवैध रूप से कब्जा कर टीना का शेड लगाकर पोकलेन से बालू का उत्खनन व परिवहन करते हुए पाया गया। ओडिशा के घाघरबेड़ा थाने की पुलिस ने उक्त पोकलेन को मौके से जब्त किया तथा अवैध रूप से स्थापित टीना के शेड को भी हटवाया।

chat bot
आपका साथी