चाईबासा : पश्‍च‍िम स‍िंंहभूम ज‍िले के सारंडा में तैनात राजस्‍थान के सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

मृतक जवान की पहचान 50 वर्षीय उम्मीद सिंह के रूप में हुई है। बताया गया क‍ि उम्मीद सिंह राजस्‍थान के चुरु ज‍िले के सुलखनिया प्रखंड के हमवार थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसके स्‍वजन को घटना की सूचना दे दी गई है।

By M EkhlaqueEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 04:01 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 04:01 PM (IST)
चाईबासा : पश्‍च‍िम स‍िंंहभूम ज‍िले के सारंडा में तैनात राजस्‍थान के सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली।

जागरण संवाददाता, चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र स्थित करमपदा गांव के सीआरपीएफ कैंप में तैनात एक जवान ने सोमवार को खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक जवान पिछले कई दिनों से परिवारिक उलझनों से काफी परेशान था। इसी कारण से सोमवार को उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मृतक जवान की पहचान 50 वर्षीय उम्मीद सिंह के रूप में हुई है। उम्मीद सिंह, सुलखनिया, थाना हमवार, जिला चुरु, राजस्थान का रहने वाला था। जवान सीआरपीएफ 197 बटालियन में तैनात था। अपने साथियों के साथ करमपदा स्थित कैंप में सुबह अचानक उन्होंने खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जवानों में अफरातफरी मच गई। वरीय अध‍िकार‍ियों ने शव को पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया है। उसके साथी जवानों से उसके संबंध में पूछताछ की जा रही है। बताया गया क‍ि उसके पर‍िवार को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। उसके शव को उसके गांव भेज द‍िया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी