अजय लिडा जहां गए, वहीं नक्सलियों की नाक में किया दम

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पश्चिम सिंहभूम जिला के पुलिस अधीक्षक अजय लिडा को झारखंड सरकार ने सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 09:03 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 09:03 PM (IST)
अजय लिडा जहां गए, वहीं नक्सलियों की नाक में किया दम
अजय लिडा जहां गए, वहीं नक्सलियों की नाक में किया दम

जागरण संवाददाता, चाईबासा : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पश्चिम सिंहभूम जिला के पुलिस अधीक्षक अजय लिडा को झारखंड सरकार ने सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। अजय लिडा वर्ष 2008 बैच के सीधे नियुक्त भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारी हैं। उनकी प्रथम प्रतिनियुक्ति अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू के रूप में हुई। किरीबुरू अनुमंडल (सारंडा) जहां उस वक्त घोर उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र हुआ करता था एवं लौह अयस्क तस्करों के रूप में जाना जाता था।

जिस पर इन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान नक्सलियों के विरुद्ध अभियान का नेतृत्व कर सारंडा क्षेत्र जहां नक्सलियों का छिपने का प्रशिक्षण का स्थान था, को ध्वस्त किया एवं भारी मात्रा में हथियार, गोली बरामद कर आमजन को पुलिस तक पहुंचने में सराहनीय योगदान दिए। सारंडा में ऑपरेशन 'अभियान अनाकोंडा' इनके कार्यकाल में चलाया गया था। जिसमें इन्होंने सराहनीय भूमिका निभाई थी। लौह-अयस्क की तस्करी पर विशेष अभियान तथा कठोर कदम उठाकर इन्होंने उसके तस्करी पर अंकुश लगाया। इसके पश्चात इनकी पदस्थापना सिटी एसपी जमशेदपुर के रूप में हुई जहां इन्होंने अपराध पर लगाम लगाया तथा कुख्यात अपराधकर्मी अखिलेश सिंह गिरोह के काफी सदस्यों को गिरफ्तार कर विधि- व्यवस्था को सामान्य किया। पुलिस अधीक्षक गोड्डा के रूप में पदस्थापना में इन्होंने उग्रवाद तथा अपराध पर अंकुश लगाया। नक्सली जीवन हांसदा का आत्मसमर्पण कराया। चर्चित व्यवसायी ओंकारमल अग्रवाल अपहृत मामले में त्वरित गति से कार्य कर इन्होंने सकुशल बरामदगी तथा अपराधियों की गिरफ्तारी की। लातेहार पुलिस अधीक्षक के रूप में भाकपा (माओवादी), टीपीसी, जेपीसी, एवं जेजेएमपी उग्रवादी संगठनों के विरुद्ध अभियान चलाकर महत्वपूर्ण उपलब्धि दिलाई। उपरोक्त उग्रवादी संगठन के महेंद्र गंजू, मुकेश गंजू, अनेश गंजू, रूपलाल गंजू इत्यादि की गिरफ्तारी एवं हथियार व गोली बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक पलामू के रूप में पदस्थापना के दौरान भाकपा (माओवादी) टीपीसी, जेपीसी एवं जेजे एमपी उग्रवादी संगठनों के विरुद्ध महत्वपूर्ण उपलब्धियां दिलाने में अहम योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जिसमें 2 लाख का इनामी नक्सली नेपाल गंझू भी शामिल है। अजय लिडा वर्तमान में विगत एक वर्ष से पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा में पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थापित हैं। इन्होंने अपन नेतृत्व क्षमता के दम पर खुफिया जानकारी इकट्ठा करके और खुफिया जानकारी जुटाकर जनता का विश्वास हासिल करने में कामयाबी हासिल की। जिसके परिणाम स्वरूप भाकपा (माओवादी) पीएलएफआइ के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए भाकपा (माओ) के 73 नक्सलियों तथा पीएलएफआइ के 61नक्सलियों को गिरफ्तार किया तथा उनसे भारी मात्रा में 48 हथियार, गोली-725 एवं आइडी-117 बम बरामद किए। इस दौरान पीएलएफआइ के खिलाफ गुदड़ी थाना अंतर्गत मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली को मार गिराया गया। झारखंड सरकार के द्वारा इन्हें सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक प्रदान किए जाने से पूरे चाईबासा पुलिस परिवार में तथा जिला को सम्मान प्राप्त हुआ है। साथ ही सभी पुलिस बल इस सम्मान के कारण अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। चाईबासा जिला के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी इस सम्मान के कारण संपूर्ण समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा मिली है।

chat bot
आपका साथी