पीएलएफआई एरिया कमांडर हरसिंह सांडी पुरती समेत छह उग्रवादी गिरफ्तार

पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस बल को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआइ के एरिया कमांडर मोदी उर्फ हरसिंह सांडी पुरती को उसके 5 सदस्यों के साथ टेबो थाना क्षेत्र के बोबोंगा की पहाड़ियों से गिरफ्तार किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:58 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:58 PM (IST)
पीएलएफआई एरिया कमांडर हरसिंह सांडी पुरती समेत छह उग्रवादी गिरफ्तार
पीएलएफआई एरिया कमांडर हरसिंह सांडी पुरती समेत छह उग्रवादी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस बल को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआइ के एरिया कमांडर मोदी उर्फ हरसिंह सांडी पुरती को उसके 5 सदस्यों के साथ टेबो थाना क्षेत्र के बोबोंगा की पहाड़ियों से गिरफ्तार किया गया है। इस बात की पुष्टि जिले के पुलिस अधीक्षक अजय लिडा ने शनिवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर की है। पुलिस अधीक्षक अजय लिडा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई का एरिया कमांडर मोदी अपने सदस्यों के साथ टेबो थाना क्षेत्र के बोबोंगा की जंगल पहाड़ी क्षेत्रों में भ्रमणशील है। ऐसी सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक अजय लिडा के मॉनिटरिग में चक्रधरपुर एसडीपीओ नाथू सिंह मीणा के नेतृत्व में एक अभियान दल का गठन किया गया। अभियान के दौरान अभियान दल के द्वारा पूर्व से ही कई कांडों में वांछित प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर मोदी और हर सिंह सांडी पुरती उर्फ आकाश सांडी कुर्ती उर्फ सुखराम सांडी पुरती एवं उसके साथ अन्य सहयोगियों विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से एक दो नाली बंदूक, दो पिस्टल, जिदा कारतूस 5, मोबाइल फोन के साथ लेवी मांगने वाला पर्चा बरामद किया है। एसपी अजय लिडा ने बताया कि प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन के एरिया कमांडर मोदी उर्फ हर सिंह सांगीपुर थी एवं उसके अन्य 10 सदस्यों के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, आगजनी, पुलिस पार्टी पर हमला एवं अन्य नक्सली घटनाओं से संबंधित 31 कांड दर्ज है। इसमें जिले में 28 कांड एवं खूंटी जिले में 3 कांड दर्ज हैं। इसके विरुद्ध सुरक्षा बलों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इस संबंध में टेबो थाना कांड संख्या 1021, भादवि अधिनियम एवं की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा।

--- गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता --

-मोदी उर्फ हर सिंह साही युती उर्फ आकाश साठी पुरती उर्फ सुखराम सांड़ी पुरती उम्र 25 वर्ष

निवासी लड़ावली थाना बंदगांव, जिला पश्चिम सिंहभूम

- ददवा पुरती उम्र 23 वर्ष, पिता सोमा पुरती निवसी मुण्डई, थाना बंदगांव

-डॉन बॉस्को सांडी पुरती उम्र 23 वर्ष निवसी फोनवारी, थाना बंदगांव

-बिस्सा साडी पुरती उम्र 30 वर्ष, पिता मगरा सांडी पुरती धानायो

- जॉना बोदरा उम्र 19 वर्ष, पिता स्व. जोडो बोदरा निवासी मतकोड़ा थाना कराईकेला

-सुशील हुनी पुरती उर्फ नाकी हुन पिता कानूराम पुरती निवासी भारसा थाना बंदगांव

chat bot
आपका साथी