मझगांव में गजराजों का विचरण, दहशत में ग्रामीण

मझगांव प्रखंड में जंगली हाथियों के झुंड ने दस्तक दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 08:56 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 09:00 PM (IST)
मझगांव में गजराजों का विचरण, दहशत में ग्रामीण
मझगांव में गजराजों का विचरण, दहशत में ग्रामीण

संवाद सूत्र, मझगांव : मझगांव प्रखंड में जंगली हाथियों के झुंड ने दस्तक दी है। गजराजों के आने से किसानों में दहशत का माहौल है। प्रखंड के विभिन्न गांवों में तीन दर्जन से ज्यादा गजराजों के विचरण की सूचना है। गुरुवार सुबह आठ हाथियों का झुंड़ सिलफोड़ी जंगल में देखा गया है। अपने-अपने स्तर से लोग सुरक्षा के इंतजाम कर अंधेरा होते ही गांव-गांव में पहरा दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी