वैतरणी नदी से साढ़े तीन फीट लम्बी पांच किलो की मांगुर मछली पकड़ी

जैंतगढ़ तथा चंपुआ के बीच स्थित वैतरणी नदी से गुरुवार अहले सुबह पांच किलो की साढ़े तीन फीट लम्बी देशी मांगुर मछली पकड़ी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:43 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:43 PM (IST)
वैतरणी नदी से साढ़े तीन फीट लम्बी पांच किलो की मांगुर मछली पकड़ी
वैतरणी नदी से साढ़े तीन फीट लम्बी पांच किलो की मांगुर मछली पकड़ी

संवाद सूत्र, जैंतगढ़ : जैंतगढ़ तथा चंपुआ के बीच स्थित वैतरणी नदी से गुरुवार अहले सुबह पांच किलो की साढ़े तीन फीट लम्बी देशी मांगुर मछली पकड़ी गई है। यह मछली जैंतगढ़ के भांगापुल चौक पर आकर्षण का केंद्र बनी रही। मछली को चंपुआ निवासी कुरू बेहरा ने बंशीकांटा की मदद से पकड़ा। इसके बाद वो मछली को भांगापुल चौक ले आया। मछली को देखते ही लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कहा कि हमने इतनी लम्बी और वजनदार देसी मांगुर मछली कभी नहीं देखी। बाद मे इस मछली को जैंतगढ़ निवासी भोलानाथ प्रधान ने दो हजार रुपये कीमत देकर खरीद लिया।

chat bot
आपका साथी