जगन्नाथपुर सीडीपीओ कार्यालय के वाहन चालक की रहस्मय मौत

नोवामुंडी के कोल्हान हटिग निवासी सह जगन्नाथपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय में वाहन चालक मो कलीम उर्फ मुन्ना की गुरुवार को रहस्यमय तरीके से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 06:12 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 05:08 AM (IST)
जगन्नाथपुर सीडीपीओ कार्यालय के वाहन चालक की रहस्मय मौत
जगन्नाथपुर सीडीपीओ कार्यालय के वाहन चालक की रहस्मय मौत

संसू, नोवामुंडी : नोवामुंडी के कोल्हान हटिग निवासी सह जगन्नाथपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय में वाहन चालक मो कलीम उर्फ मुन्ना की गुरुवार को रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मो कलीम गुरुवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने घर से बाल विकास परियोजना कार्यालय जगन्नाथपुर जाने की तैयारी कर ही रहे थे। उसने असहज महसूस होने पर अपने परिजनों को बताया। घर वालों ने उसे काम पर नही जाकर घर पर आराम करने की सलाह दी। मो. कलीम ने घर पर रखी कोई दवा खा ली। दवा खाने के बाद उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। मुन्ना की स्थिति गंभीर होते देख परिजन उसे टाटा स्टील अस्पताल ले गए थे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। पार्थिव शरीर को नोवामुंडी स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में सम्मान के साथ दफन कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी