कांग्रेसियों ने श्रीराम जन्मभूमि पूजन पर जलाए दीप व मनाई खुशियां

जासं चाईबासा श्रीराम जन्मभूमि के भूमि पूजन के शुभ अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निदे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:42 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:17 AM (IST)
कांग्रेसियों ने श्रीराम जन्मभूमि पूजन पर जलाए दीप व मनाई खुशियां
कांग्रेसियों ने श्रीराम जन्मभूमि पूजन पर जलाए दीप व मनाई खुशियां

जासं, चाईबासा : श्रीराम जन्मभूमि के भूमि पूजन के शुभ अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देश के आलोक में जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में नगर कांग्रेस के तत्वाधान में बुधवार की शाम को देश में रामराज की स्थापना करने का संकल्प लिया गया। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की सरकार के शासनकाल में अयोध्या में ताला खुलावकर साधु-संतों द्वारा पूर्व में शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया जा चुका है। कांग्रेसियों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भूमि पूजन के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गई। मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि सुनित शर्मा, जितेंद्र नाथ ओझा, त्रिशानु राय, विकास वर्मा, राकेश सिंह, सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हांसदा, सुगना सामड, युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शिवकर बोयपाई, सहकारिता विभाग अध्यक्ष नीरज कुमार झा, सन्नी संदीप देवगम, संतोष सिन्हा, रवि कच्छप, राहुल लाल दास, राजू कारवां, नारायण निषाद आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी