बंधु तिर्की से मिले जिले के कांग्रेसी, रद शिक्षक नियुक्ति पर की चर्चा

जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने बुधवार को रांची में कांग्रेस विधायक सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से मुलाकात की। इस दौरान सरना धर्मकोड को 2021 में जनगणना में शामिल करवाने की मांग को झारखंड विधानसभा में रखने के लिए आभार जताया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:04 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 08:04 PM (IST)
बंधु तिर्की से मिले जिले के कांग्रेसी, रद शिक्षक नियुक्ति पर की चर्चा
बंधु तिर्की से मिले जिले के कांग्रेसी, रद शिक्षक नियुक्ति पर की चर्चा

जासं, चाईबासा : जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने बुधवार को रांची में कांग्रेस विधायक सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से मुलाकात की। इस दौरान सरना धर्मकोड को 2021 में जनगणना में शामिल करवाने की मांग को झारखंड विधानसभा में रखने के लिए आभार जताया। साथ ही साथ झारखंड हाईकोर्ट द्वारा शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को रद किए जाने के संदर्भ में मुलाकात की एवं पास अभ्यर्थियों के साथ किसी प्रकार का अन्याय ना हो इसपर अपनी बातों को रखा। बंधु ने उचित समाधान करवाने की बात कही। मुलाकात करने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष रंजन बोयपाई , युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शिवकर बोयपाई, एनएसयूआई के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक विशाल प्रधान, पूर्व वरीय उपाध्यक्ष सुरेश सावैयां, संजीव प्रताप सिंहदेव शामिल थे।

chat bot
आपका साथी