चाईबासा शहर को सुंदर बनाएगी राज्य सरकार

जागरण संवाददाता, चाईबासा : अब चाईबासा शहर की सूरत बदलेगी। राज्य सरकार ने आदिवासी बहुल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 06:54 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 06:54 PM (IST)
चाईबासा शहर को सुंदर बनाएगी राज्य सरकार
चाईबासा शहर को सुंदर बनाएगी राज्य सरकार

जागरण संवाददाता, चाईबासा : अब चाईबासा शहर की सूरत बदलेगी। राज्य सरकार ने आदिवासी बहुल कोल्हान प्रमंडल और पश्चिम ¨सहभूम जिला मुख्यालय के चाईबासा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए एक योजना तैयार की है। इसके तहत शहर में आमजनता के लिए पार्क, मनोरंजन स्थल, मॉर्निंग वॉक स्थल, खेल का मैदान, जिमखाना, मैरिज हॉल, जिम, सामुदायिक हॉल सहित कई सुविधाएं देने की योजना है। सभी योजनाओं में जनता की सहूलियत और सुविधा का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया गया है। चाईबासा में प्रधानमंत्री द्वारा मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखे जाने के बाद आदिवासियों की सुविधाओं पर राज्य सरकार विशेष ध्यान देना चाहती है। इसी के तहत बुधवार को कोल्हान आयुक्त विजय कुमार ¨सह और उपायुक्त अरवा राजकमल ने सुबह आठ बजे से ही कड़ी धूप में तीन घंटे तक जमकर पसीना बहाया। इस मौके पर सदर एसडीओ परितोष कुमार ठाकुर, नगर पर्षद के अधिकारी, कई विभागों के अधिकारी और चाईबासा चैंबर के पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान आयुक्त और उपायुक्त ने कई स्थलों का निरीक्षण किया। शहर के बीचो बीच स्थित जोड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण, कोल्हान के सबसे बड़े डेली सब्जी मार्केट मंगलाहाट का सौंदर्यीकरण करने के साथ सभी फुटपाथी व सब्जी दुकानदारों के लिए चबूतरा बनाने का फैसला लिया गया है।

अब एसोसिएशन मैदान में होगी गणतंत्र दिवस परेड़

आयुक्त और उपायुक्त ने सबसे बड़ा फैसला 26 जनवरी और 15 अगस्त को होने वाले झंडोत्तोलन,

परेड और सरकारी विभाग की प्रदर्शनी को लेकर किया है। अबतक पुलिस लाइन में ही

26 जनवरी का झंडोत्तोलन, परेड और प्रदर्शनी होती रही है लेकिन इस बार पुलिस लाइन

की बजाय ¨सहभूम स्पो‌र्ट्स मैदान में उक्त कार्यक्रम होंगे। इसके लिए दोनों अधिकारियों ने

¨सहभूम स्पो‌र्ट्स मैदान का भी निरीक्षण किया और मैदान के पूर्वी और पश्चिम दिशा में

पांच हजार सीट वाली दो गैलरी बनाने का भी निर्देश दिया। आमजनता के लिए पश्चिम दिशा से एक

गेट बनाने का भी निर्णय लिया।

chat bot
आपका साथी