शिक्षिका का निधन, शोक

उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंचल कॉलोनी चक्रधरपुर की सहायक शिक्षिका कुनल भेंगरा का इलाज के दौरान निधन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 09:15 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 09:15 PM (IST)
शिक्षिका का निधन, शोक
शिक्षिका का निधन, शोक

जासं, चक्रधरपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंचल कॉलोनी चक्रधरपुर की सहायक शिक्षिका कुनल भेंगरा का इलाज के दौरान निधन हो गया। शिक्षिका के निधन से चक्रधरपुर में शिक्षा जगत में शोक की लहर है। बताया जाता है कि शिक्षिका कुनल भेंगरा बीमार थीं। उनका इलाज आरएल टैगोर कोलकाता अस्पताल में चल रहा था। जहां उन्होंने रविवार की सुबह करीब पौने नौ बजे अंतिम सांस ली। कुनल भेंगरा के निधन पर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी