किसान विरोधी सरकार, भाजपा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

नोवामुंडी मंडल भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष सोमरा लागुरी के नेतृत्व में बुधवार को कोटगढ़ पंचायत के शिशु मंदिर स्कूल प्रांगण से कोटगढ़ बस स्टैंड चौक तक सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत किसान मोर्चा द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:19 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:19 AM (IST)
किसान विरोधी सरकार, भाजपा ने निकाली ट्रैक्टर रैली
किसान विरोधी सरकार, भाजपा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

संसू, नोवामुंडी : नोवामुंडी मंडल भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष सोमरा लागुरी के नेतृत्व में बुधवार को कोटगढ़ पंचायत के शिशु मंदिर स्कूल प्रांगण से कोटगढ़ बस स्टैंड चौक तक सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत किसान मोर्चा द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली गई। सोमरा लागुरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य किसानों की चार गुना आमदनी कैसे बढ़े। इसी को लेकर किसान मोर्चा द्वारा किसान ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। जिससे किसानों में उत्साह और कृषि के प्रति बल मिलेगा। अभियान के तहत भाजपा और उनके अन्य प्रकोष्ठ तथा अन्य मोर्चा द्वारा 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। सभी मंच मोर्चा अध्यक्षों को कार्यक्रम निर्धारित कर दिए गए हैं। नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप ने बताया कि हेमंत सरकार किसानों पर जुल्म कर रही है। उन्होंने आने वाले समय में हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प भी दिलाया। जगन्नाथपुर प्रखंड भाजपा के संगठन प्रभारी अशोक पान ने कहा कि राज्य सरकार किसान हित में नहीं है। नोवामुंडी प्रखंड में प्रत्येक पंचायत में जन जागरण अभियान चलाकर सरकार के विरोध में प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने चुनौती के रूप में कार्यक्रम को लिया गया। किसान रैली में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुवीर पान, नोवामुंडी मंडल के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रोतना पुरती, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बसंती बेहरा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष आलेख प्रधान, युवा मोर्चा महामंत्री सूरज बांकिरा, मंडल उपाध्यक्ष रानी तिरिया, मंडल मंत्री चंद्रभानु गोप, रानी करूवा, मंडल महामंत्री गौतम लोहार, मंडल कार्यसमिति सदस्य पिकी चंपिया, महिला मोर्चा महामंत्री सुजाता करूवा, बूथ अध्यक्ष मिथुन गोप, खेत्र मोहन गोप, अमित नायक, जेना तिरिया, राजू महाराणा, कैलाश गोप, गणेश पान, युवा मोर्चा सुखदेव भक्ति, पवित्र पान आदि कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी