चाईबासा में ब्राउन शुगर के धंधे से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश

चाईबासा में ब्राउन शुगर का धंधा करने वाले एक गिरोह के तीन लोगों को सदर थाना की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाजों में एक महिला व दो पुरुष शामिल हैं..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 06:00 AM (IST)
चाईबासा में ब्राउन शुगर के धंधे से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश
चाईबासा में ब्राउन शुगर के धंधे से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश

जागरण संवाददाता, चाईबासा : चाईबासा में ब्राउन शुगर का धंधा करने वाले एक गिरोह के तीन लोगों को सदर थाना की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाजों में एक महिला व दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के पास से ब्राउन शुगर की लगभग 90 पुड़िया भी बरामद की हैं। तीनों को सदर थाना में रखकर गहन पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार लोगों में गुटुसाई निवासी 25 वर्षीय आकश नायक, 20 वर्षीय आभास कुमार राम और बड़ा नीमडीह निवासी 45 वर्षीय महिला संगीता तिवारी शामिल हैं। इन लोगों से गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर से इस रैकेट के तार जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि चाईबासा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग शहर में ब्राउन शुगर का धंधा कर रहे हैं। ये लोग नौजवानों और कम उम्र के बच्चों को नशे का आदि बनाकर अपने चुंगल में फंसा रहे हैं। इस सूचना का सत्यापन के बाद बुधवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खालखो एवं सदर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक पुन्नु कुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम ने एसपीजी मिशन कंपाउंड में दबिश दी। वहां से आकाश नायक व आभास को पकड़ा गया। दोनों के पास से 25 व 15 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गयी। इसके बाद सिद्धेश्वर मंदिर के पास संगीता तिवारी नामक महिला की दुकान की दराज से 50 पुड़िया बरामद की गयी। पुलिस के अनुसार उक्त महिला पिछले एक साल से यह धंधा कर रही थी। तीन माह पहले भी ब्राउन शुगर के धंधे से जुड़ी एक महिला समेत चार लोग हुए थे गिरफ्तार : चाईबासा शहर में तीन माह पहले यानि 6 मई को भी पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। गिरफ्तार लोगों में चक्रधरपुर निवासी रिचर्ड लोमगा, विशाल एक्का, चाईबासा के सुफलसाई निवासी दिलीप सामड और जमशेदपुर के बागबेड़ा की लक्ष्मी सवैयां शामिल थे। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 50.65 ग्राम ब्राउन शुगर (मोरफीन) बरामद की थी। उसके बाद से ही पुलिस इस काले धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में थी।

chat bot
आपका साथी