आपसी रंजिश में सगे भाई ने लगा दी धान में आग

सोमवार की रात खमनिया गांव के किसान पुरेन गोप के खेत में काटकर रखी 30 ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 08:39 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 08:39 PM (IST)
आपसी रंजिश में सगे भाई ने लगा दी धान में आग
आपसी रंजिश में सगे भाई ने लगा दी धान में आग

संसू, जैंतगढ़ : सोमवार की रात खमनिया गांव के किसान पुरेन गोप के खेत में काटकर रखी 30 हजार रुपये कीमत की धान जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार पुरेन ने अपने खेत के बगल के मैदान में धान काटकर जमा करने के बाद उसे तिरपाल से ढक दिया था। पुरेन ने अपने सगे भाई शंभूचरण गोप और भतीजा ताराचांद गोप पर उसकी कटी धान में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुरेन गोप के अनुसार सियालजोड़ा सीमा पर खरीदे गए खेत में उसने सोमवार को धान काटकर अपने खेत के बगल के मैदान में सजाकर रखा था। देर होने के कारण वाहन नहीं मिल सका तो उसने वहीं पर धान को तिरपाल से ढककर रख दिया। सुबह जब खेत की ओर गया तो देखा उसका धान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो चुका था। उसने बताया कि भाई से विवाद लंबे समय से चल रहा है। अक्सर वह मारपीट करता है और छोटी-बड़ी चीजों को नुकसान पहुंचाते रहता है। कल देर शाम तक मेरा भाई और भतीजा घर से गायब थे। उन्होंने ही मेरी फसल को आग लगाया है। करीब तीस हजार कीमत के धान को आग लगाकर स्वाहा कर दिया गया। इस संदर्भ में पुरेन गोप ने जगन्नाथपुर थाने में शिकायत दर्ज की है।

-----------------

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रोयवारी की हुई मौत

संसू, जगन्नाथपुर : सोमवार देर शाम नोवामुंडी-जगन्नाथपुर सड़क के मैरमसाई में हुए सड़क दुर्घटना में घायल सानंदा गांव की रोयवारी गागराई की सोमवार रात करीब 10 बजे सदर अस्पताल चाईबासा में मौत हो गई। मैरमसाई के पास अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से बाइक से गिरकर महिला रोयवारी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना में उनके पति विक्रम गागराई, रिश्तेदार करण लागुरी व एक वर्ष की बच्ची आंशिक रूप से घायल हुई थी। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे जगन्नाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करवाया था। यहां से चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए रोयवारी को सदर अस्पताल रेफर किया था। इधर, अस्पताल प्रबंधन ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जगन्नाथपुर में अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी हो कि मृतक रोयवारी गागराई की एक वर्षीय बच्ची बीमार थी। जिसका उपचार कराने वे अपने पति के साथ सोमवार शाम को नोवामुंडी गई थी। जब वे अपने गांव सानंदा टोला पतरागुटू बाइक से लौट रहे थे, तो उनकी बाइक को कॉलेज मोड़ मैरमसाई के पास एक अज्ञात वाहन पीछे से ठोकर मारकर फरार हो गया था।

chat bot
आपका साथी