चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल की एएनएम की क्वार्टर के बाहर मिली लाश

जागरण संवाददाता चक्रधरपुर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत 45 साल की एक एएनएम की स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:36 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:20 AM (IST)
चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल की एएनएम की क्वार्टर के बाहर मिली लाश
चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल की एएनएम की क्वार्टर के बाहर मिली लाश

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत 45 साल की एक एएनएम की संदेहास्पद परिस्थिति में उसके क्वार्टर के बरामदे में लाश मिली है। रविवार की सुबह जब अस्पताल परिसर में स्थित एएनएम के क्वार्टर में उसकी लाश देखी गई, तो उसके के मुंह से झाग निकल रहा था। वह अपने क्वार्टर के बाहर एक खटिया पर बेसुध पड़ी मिली। मृतक एएनएम का नाम माइग्रेट केरकेट्टा है। सूचना के बाद चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में काम करने वाले सभी मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर नर्स के क्वार्टर पहुंचे। इस दौरान यह भी देखा गया कि नर्स के पांव से खून निकल रहा था। मेडिकल स्टाफ द्वारा चक्रधरपुर थाना को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।

मौत से पहले मारग्रेट ने अपने साथी को किया था फोन

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात मारग्रेट अपने सरकारी आवास में सो रही थी। देर रात करीब 1:30 बजे एक जहरीले सांप ने सोई अवस्था में उनके दाहिने पैर में काट लिया था। जिसके बाद मारग्रेट ने मदद के लिए अपने साथी आइटीडीसी जानकी मुंडा को रात 1:35 पर करीब छह बार फोन किया था। लेकिन जानकी ने फोन नहीं उठाया। इस बीच मारग्रेट पर जहर का असर बढ़ गया। इस वजह से मारग्रेट की मौत हो गई। रविवार की दोपहर शव को अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर बेटा एडवीन एक्का व परिवार के अन्य सदस्य चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए थे।

सिमडेगा की निवासी थी एएनएम

मृतक एएनएम मूलरूप से सिमडेगा की रहने वाली थी। उसकी ससुराल रांची के कांके में है। मृतक मारग्रेट के पति दिलशान एक्का की मौत एक दुर्घटना में वर्ष 2007 में हो चुकी थी।

chat bot
आपका साथी