पश्चिम सिंहभूम में 4 व 5 को प्रवास करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश

पश्चिम सिंहभूम भाजपा जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विपिन पुरती की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 06:46 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 06:46 PM (IST)
पश्चिम सिंहभूम में  4 व 5 को प्रवास करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश
पश्चिम सिंहभूम में 4 व 5 को प्रवास करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश

जागरण संवाददाता, चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम भाजपा जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विपिन पुरती की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा उपस्थित थे। बैठक में 4 व 5 दिसंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश के पश्चिम सिंहभूम जिला में दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की तैयारी के लिए रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें 4 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे से जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। जिले में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर बंदगांव प्रखंड में उनका स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा एवं बंदगांव प्रखंड अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न स्थानों में स्वागत करते हुए चाईबासा जिला कार्यालय में उनका आगमन होगा। दो दिवसीय दौरे में विभिन्न बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। चक्रधरपुर एवं चाईबासा नगर में स्वागत की तैयारी के लिए स्वागत समिति बनाई गई है। चक्रधरपुर नगर के साज-सज्जा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, चाईबासा नगर के साज-सज्जा एवं स्वागत की तैयारी के लिए नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री एवं सदर मंडल अध्यक्ष जयकिशन बिरूली को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, जिला उपाध्यक्ष ललित गिलुवा, सिद्धेश्वर बानरा, सुखलाल कुंकल, इंद्रजीत सामड, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी, जिला महामंत्री जगदीश पाट पिगवा, प्रताप कटियार, जिला मंत्री सन्नी पासवान, चुम्बरू चातोम्बा, अनिल विरूली, अनंत शयनम, मधुसूदन तुबिद, हर्ष रवानी, देव आनंद कुमार, चंद्र मोहन तियु, शिवा बोदरा, नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री, सदर प्रखंड अध्यक्ष जय किशन बिरूली आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी