आनंदपुर में भाजपा ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

आनंदपुर भाजपा प्रखंड कमेटी ने प्रखंड अध्यक्ष सुमित कुमार नंदा की अगुवाई में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 07:14 PM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 07:14 PM (IST)
आनंदपुर में भाजपा ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला
आनंदपुर में भाजपा ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

संसू, आनंदपुर : आनंदपुर भाजपा प्रखंड कमेटी ने प्रखंड अध्यक्ष सुमित कुमार नंदा की अगुवाई में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया। मौके पर सुमित नन्दा ने कहा की हेमंत सरकार अपने नौ महीने के कार्यकाल में पूरी तरह से विफल रही और सत्ता के मदहोशी में अपने शक्ति का अनुचित रूप से इस्तेमाल कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के उपर मामला दर्ज कराया है। मौके पर जिला मंत्री सुशीला टोप्पो, पूर्व बिस सूत्री अध्यक्ष रामकृपाल प्रधान, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लोकनाथ नाग, महामंत्री सूरज साहु, कन्हैया सिंहदेव, अमित नायक, पुनित नन्दा, नन्दलाल नायक, बिश्राम मुण्डा , प्रवीर दास, मनोरमा अमात समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी