दिन-दहाड़े महिला से गले की चेन, अंगुठी व पर्स छीना

पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा शहर में दिन-दहाड़े चेन छिनतई के लिए बाइकर्स गैंग सक्रिय हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:32 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:32 PM (IST)
दिन-दहाड़े महिला से गले की चेन, अंगुठी व पर्स छीना
दिन-दहाड़े महिला से गले की चेन, अंगुठी व पर्स छीना

जागरण संवाददाता, चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा शहर में दिन-दहाड़े चेन छिनतई के लिए बाइकर्स गैंग सक्रिय हो गया है। बाइकर्स गैंग घटना को अंजाम देने के बाद शहर की गली व चौक-चौराहे से बेफिक्र हो निकल जा रहे हैं। जब तक स्थानीय थाना की पुलिस को घटना की जानकारी मिलती है तबतक बाइकर्स गैंग शहर से कई किलोमीटर दूर निकल जाते हैं। ऐसी ही घटना मंगलवार की सुबह लगभग 11.30 बजे चाईबासा शहर के अमलाटोला स्थित यूको बैंक के बगल में स्थानीय एक महिला के साथ घटी है। पीड़ित महिला छवि चटर्जी अमलाटोला की निवासी है। पीड़ित महिला छवि चटर्जी सुबह स्नान कर अमलाटोला स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने गई थी। दर्शन के बाद महिला वापस अपने घर के लिए जैसे ही मंदिर से निकली, दो बाइक पर सवार युवक पहले से घात लगाकर मंदिर के इर्द-गिर्द विचरण कर रहे थे। महिला के मंदिर से निकलने के बाद दो युवकों ने पहले महिला को धक्का दिया और एक युवक ने महिला के मुंह के सामने रुमाल हिलाया। पीड़ित महिला ने पहले तो धक्का देने का विरोध किया। इसके बाद महिला को कुछ समझ में ही नहीं आया और बाइकर्स गैंग के लोग महिला के गले से चेन (डेढ़ तोला), हाथ से अंगूठी व महिला के हाथ से पर्स लेकर टीवीएस शोरूम के रास्ते निकल गए। इसके बाद पीड़ित महिला ने स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने सदर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सदर थाना से एसआइ दिनेश कुमार मंडल के अलावा दो पुलिस पदाधिकारियों ने महिला के साथ होटल सिफा मनोर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें बाइकर्स गैंग के लोग सीधे-सीधे नजर आ रहे हैं। सदर थाना पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चोरों की बाइक का नंबर भी आ गया है। इसी के आधार पर पुलिस जांच करेगी। इस संबंध में पीड़ित छवि चटर्जी की ओर से सदर थाना में चेन, अंगूठी व पर्स छिनतई का लिखित आवेदन दे दिया गया है।

chat bot
आपका साथी