रिमुली से कोइड़ा तक जल्द बनेगा राष्ट्रीय उच्च पथ 520

जोड़ा-बड़बिल खनिज अंचल के विकास परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़बिल नगरपालिका सभाकक्ष में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 07:54 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 07:54 PM (IST)
रिमुली से कोइड़ा तक जल्द बनेगा राष्ट्रीय उच्च पथ 520
रिमुली से कोइड़ा तक जल्द बनेगा राष्ट्रीय उच्च पथ 520

संवाद सूत्र, बड़बिल : जोड़ा-बड़बिल खनिज अंचल के विकास, परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़बिल नगरपालिका सभाकक्ष में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। चंपुआ उपजिलापाल सह बड़बिल नगरपालिका प्रशासक प्रताप प्रितिमय के नेतृत्व में आयोजित बैठक में खनिज अंचल में वाहनों के आवागमन, सड़क सुरक्षा आदि विषयों पर चर्चा की गई। उल्लेखनीय कि महामारी कोरोना से कुछ माह पूर्व सड़क सुरक्षा और खनिज परिवहन सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन और खान लिजधारियों के बीच बैठक हुई थी। इसमें निर्णय लिया गया था कि क्षेत्र के विभिन्न कंपनियों द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए सड़कों पर निजी सुरक्षा कर्मी नियोजित, पुलिस द्वारा चार कंट्रोल रूम, क्रेन और पेट्रोलिग व्यवस्था की जायेगी। इस बीच कोरोना महामारी और लॉकडाउन प्रक्रिया के दौरान उक्त परिचालन में बाधा उत्पन्न होने के कारण व्यवस्था शिथिल पड़ गई। खनिज परिवहन और व्यवस्था को पुन: स्वाभाविक एवं लागू करने की आवशयकता के लक्ष्य को केन्द्रित कर पुन: निजी सुरक्षा कर्मी, कंट्रोल रूम, क्रेन, पुलिस पेट्रोलिग और राष्ट्रीय राजमार्ग 520 के तहत रिमूली से सुन्दरगढ़ जिला के कोईड़ा तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को उपजिलापाल ने दिया। उक्त कार्य में जो कंपनी सुस्ताता बरतेगी उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई। बैठक में उपजिला पाल के अतिरिक्त बड़बिल तहसीलदार खीरोद कु बेहेरा,एसडीपीओ सत्य प्रकाश भुईयां, जोड़ा मंडल अधिकारी प्रशांत कु पंडा, बड़बिल नपा कार्यकारी अधिकारी अभिषेक पंडा, थाना प्रभारी सुशांत दास, ए आरटीओ सुनील साहू सहित त्रिवेणी अर्थमुवर्स प्रा लि, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण ठेकेदार मोंटी कार्लो कंसक्शन, रूंगटा माइंस लि, केजेएसए, आर पी साव, जेएसपीएल प्रमुख के प्रतिनिधि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी