सोनुवा में भाजपा ने धरना-प्रदर्शन सरकार पर कसे तंज

भाजपा सोनुवा प्रखंड कमेटी द्वारा सोनुवा प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और राज्य के पूर्व गृह सचिव जेबी तुबिद ने राज्य सरकार की खिचाई करते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में कोई वादा पूरा नहीं किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Dec 2020 12:47 AM (IST) Updated:Thu, 17 Dec 2020 12:47 AM (IST)
सोनुवा में भाजपा ने धरना-प्रदर्शन सरकार पर कसे तंज
सोनुवा में भाजपा ने धरना-प्रदर्शन सरकार पर कसे तंज

संसू, सोनुवा : भाजपा सोनुवा प्रखंड कमेटी द्वारा सोनुवा प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और राज्य के पूर्व गृह सचिव जेबी तुबिद ने राज्य सरकार की खिचाई करते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में कोई वादा पूरा नहीं किया है। पहले निर्णय के परिणामस्वरूप गुदड़ी के बुरुगुलीकेरा में सात आदिवासियों की हत्या हुई। पूर्व गृह सचिव ने सरकार के निर्णय पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि किसी भी सरकार का पहला निर्णय गरीबों के हित के लिए होता है। लेकिन हेमंत सरकार ने अपने पहले निर्णय में पत्थलगढ़ी जैसे देशविरोधी ताकतों के खिलाफ भाजपा सरकार के कार्यकाल में किए गए मुकदमों को वापस लेने का निर्णय लिया। सरकार के निर्णय से आदिवासियों का नुकसान हुआ। उन्होंने विधि-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था के लिए डीजीपी और गृह सचिव दो महत्वपूर्ण पद हैं, लेकिन राज्य में प्रभारी डीजीपी हैं और गृह सचिव को भी अतिरिक्त प्रभार मिला है।

इसके अलावा उन्होंने बेरोजगारों, पलायन, धान की खरीदारी बंद होना, बालूघाट की नीलामी नहीं होने से विकास कार्य बाधित होना, अनाज की कालाबाजारी, खदानों में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलना, लोहे के खदानों की नीलामी रोके रखना, पंचायत और नगर निकाय चुनाव नहीं कराना आदि विषयों पर राज्य सरकार घेरा। पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर ऐसी जनविरोधी सरकार के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बिजय मेलगांडी, रामेश्वर तैसुम, बसंत प्रधान, केदारनाथ नायक, रानी बांदिया, राजेश प्रधान ने भी संबोधित किया। मौके पर राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर भाजपा नेता अमरेश प्रधान, राजेश प्रधान, अनिल बोदरा, रानी बांदिया, गोपाल कर, भिखारी महतो, हरेंद्र राम, महिला मोर्चा अध्यक्ष दमयंती लोहरा, जेवियर सुंडी, जगदीश, अर्जुन महापात्र, राय पूर्ती समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी