सीनियर झारखंड राज्य बैडमिटन चैंपियनशिप के लिए पश्चिम सिंहभूम जिला टीम की घोषणा

पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिटन संघ ने 17 से 20 अक्टूबर तक दुमका में चलने वाली सीनियर झारखंड राज्य बैडमिटन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिला बैडमिटन टीम की घोषणा कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 07:32 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 07:32 PM (IST)
सीनियर झारखंड राज्य बैडमिटन चैंपियनशिप के लिए पश्चिम सिंहभूम जिला टीम की घोषणा
सीनियर झारखंड राज्य बैडमिटन चैंपियनशिप के लिए पश्चिम सिंहभूम जिला टीम की घोषणा

जागरण संवाददाता, चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिटन संघ ने 17 से 20 अक्टूबर तक दुमका में चलने वाली सीनियर झारखंड राज्य बैडमिटन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिला बैडमिटन टीम की घोषणा कर दी है। इसमें मेन सिगल में सात खिलाड़ी, मेन डबल में 5 टीम व मिक्स डबल में दो टीमों की घोषणा की गई है। सभी खिलाड़ी 16 अक्टूबर को दुमका के लिए रवाना होंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए संघ के सचिव अशोक जोशी ने कहा कि कोविड-19 के बाद झारखंड राज्य संघ की ओर से इस प्रथम प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जिले के खिलाड़ियों ने भी संक्रमण के दौरान भी काफी मेहनत किया है। सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन कर लौटे, जिससे जिले का नाम रौशन हो। मौके पर उपायुक्त अनन्य मित्तल, संघ के अध्यक्ष सह पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी, संघ के वरीय उपाध्यक्ष नंदलाल रूंगटा, सदर एसडीपीओ दिलीप खलको, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, सदर थाना प्रभारी निरंजन तिवारी, सदर अंचल अधिकारी गोपी उरांव ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। मेन सिगल में किशोर कुणाल, इमानुएल जे. कुजूर, नदीम शेख, बीमंत सामाड, रमीज आलम, बाबूलाल बारी व मंसूर आलम को चुना गया है।

---------------------

मेन डबल में इमानुएल जे कुजूर व प्रियांशु तिर्की, नदीम शेख व बीमंत सामाड, रमीज आलम व विक्की कुमार, बाबूलाल बारी व मंसूर आलम व चंद्रजीत झा व शफी अकरम को चुना गया है।

----------------

मिक्स डबल में रमीज आलम व काजल कुमारी, चंद्रजीत झा व देयासी कांजीदिलया शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी