अनीता बनी नपा बंगला मवि प्रबंधन समिति की अध्यक्ष

अमलाटोला वार्ड संख्या 19 स्थित नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में नई विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के लिए आमसभा का आयोजन शुक्रवार को किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:10 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:20 PM (IST)
अनीता बनी नपा बंगला मवि प्रबंधन समिति की अध्यक्ष
अनीता बनी नपा बंगला मवि प्रबंधन समिति की अध्यक्ष

जासं, चाईबासा : अमलाटोला वार्ड संख्या 19 स्थित नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में नई विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के लिए आमसभा का आयोजन शुक्रवार को किया गया। एक बार फिर अनीता सिंह राणा अध्यक्ष और पिकी देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। इसके अलावा नई कमेटी में सदस्य गुड्डी तियु, मोली तियु, आरती तियु, चारो तियु, बेबी दास, पिकी हेस्सा, हुरसी मोदक, सविता तियु, नामसी तियु को चुना गया है। मौके पर प्रधानाध्यापक सह संयोजक असीम कुमार सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि अलका किरण, बाल संसद सदस्य सुदीप पैडा मौजूद थे। विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को विभागीय माप दंड के अनुरूप सम्पन्न कराने के लिए सदर के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नागेश्वर सिंह ने संकुल साधनसेवी नीलम सिन्हा को बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। इनकी देखरेख में गठन की सारी प्रक्रिया पूरी हुई। इस पूर्व विद्यालय के तीन बच्चे साधुचरण देवगम, गांगी तियु व सिगबुई तियु के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा खड़े होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

नई समिति के गठन के पश्चात प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह ने सदस्यों को विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए सरकार द्वारा डीजी साथ कंटेंट्स एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा ऑनलाइन क्लास के माध्यम से शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसी परिस्थिति में माता-पिता एवं अभिभावकों का यह फर्ज बनता है कि वे समय पर बच्चों को मोबाइल उपलब्ध कराएं तथा उसकी मॉनिटरिग भी करें। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विद्यालय में पठन-पाठन बंद रहने के बावजूद वर्तमान शैक्षणिक सत्र में अब तक कुल 121 बच्चों का नामांकन हुआ है जो एक रिकार्ड है। उन्होंने इसका सारा श्रेय विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया जो गांव-गांव में घूमकर बच्चों का नामांकन कार्य कर रहे हैं।

------------------

सामाजिक दायित्व भी निभा रहे आचार्य : अनंत

फोटो -14 -

संसू, तांतनगर : प्रखंड के उकुगुटू गांव में एकल विद्यालय के आचार्यो का एक दिवसीय कार्यशाला का समापन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान सांच अध्यक्ष अनंत लाल तांती ने कहा कि अब हम सभी का दायित्व है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई से वंचित बच्चों को बौद्धिक शिक्षा के साथ-साथ योग पर आधारित शिक्षा भी दें। एकल विद्यालय के आचार्य सीमित संसाधनों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई जिस तरह से करा रहे हैं वह तारीफ के काबिल है। हमारे आचार्य में सेवाभाव से अपने ग्राम विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्व भी निभा रहे हैं। प्रखंड में कुल 32 विद्यालय चल रहे हैं जो कोरोना के कारण बंद थे, जो अगले माह से खुल जाएंगे। कार्यक्रम में सांच प्रमुख लक्ष्मी बोदरा, सांच ब्यास सरस्वती बिरुवा, मंझारी सांच ब्यास टीना मुनि बालमुचू के अलावा शर्मिला बानरा, सुखमति हेंब्रम, पान मई तियु, जयंती अलदा, सुभाष मुन्दुईयां, माना सामड, मीनाक्षी सिद्ध, शीला बारी, चांदमनी कालुंडिया, सुलोचना पुरती, मंजू पुरती, बेलमोती सवैया सहित सभी आचार्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी