अहमदाबाद एक्स. से उतरे 46 यात्रियों को किया गया स्टेट क्वारंटाइन

मुंबई मेल और हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस से बुधवार की देर रात को 52 यात्री चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में उतरे। जबकि 80 यात्री चक्रधरपुर से इन ट्रेनों में चढे़ हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 08:33 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:23 AM (IST)
अहमदाबाद एक्स. से उतरे 46 यात्रियों को किया गया स्टेट क्वारंटाइन
अहमदाबाद एक्स. से उतरे 46 यात्रियों को किया गया स्टेट क्वारंटाइन

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : मुंबई मेल और हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस से बुधवार की देर रात को 52 यात्री चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में उतरे। जबकि 80 यात्री चक्रधरपुर से इन ट्रेनों में चढे़ हैं। वहीं जिला प्रशासन ने हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस से उतरे 46 यात्रियों को स्टेट क्वारंटाइन और मुंबई मेल से आए छह यात्रियों को होम क्वारंटाइन में भेजा है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा मुंबई मेल में नौ यात्रियों के जाने का टिकट था, पर छह यात्री ही ट्रेन से गए। जबकि हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस में चक्रधरपुर स्टेशन से 74 यात्रियों ने सफर किया है।

chat bot
आपका साथी