सड़क से 20 फीट नीचे गिरी स्कॉर्पियो, चालक और यात्री फरार

गुरुवार दोपहर लगभग ढाई बजे जोड़ा थाना अंतर्गत राणासाल घाटी से पलासपंगा राजमार्ग संख्या दो में बनैकेला बस्ती निकट जोड़ा नगर की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक स्कॉर्पियो ओडी 14 पी 6633 असंतुलित होकर 20 फीट नीचे गिर गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 09:33 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:15 AM (IST)
सड़क से 20 फीट नीचे गिरी स्कॉर्पियो, चालक और यात्री फरार
सड़क से 20 फीट नीचे गिरी स्कॉर्पियो, चालक और यात्री फरार

संवाद सूत्र, बड़बिल : गुरुवार दोपहर लगभग ढाई बजे जोड़ा थाना अंतर्गत राणासाल घाटी से पलासपंगा, राजमार्ग संख्या दो में बनैकेला बस्ती निकट जोड़ा नगर की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक स्कॉर्पियो ओडी 14 पी 6633 असंतुलित होकर 20 फीट नीचे गिर गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक और यात्री घटनास्थल से फरार होने की खबर मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों ं के अनुसार वाहन में चालक सहित अन्य दो व्यक्ति थे। घटना के बाद जोड़ा पुलिस के क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर थाना ले जाने की सूचना मिली है।

chat bot
आपका साथी