ट्रेलर व दस चक्का की सीधी भिड़ंत में एक चालक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

एनएच 75ई. गोरियाडुबा के तीखे मोड़ के सामने गुरुवार को एक ट्रेलर संख्या एनएल 01 क्यू - 0237 और एक दस चक्का ओडी 09एल-5333 के बीच सीधी भिड़ंत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 09:01 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:15 AM (IST)
ट्रेलर व दस चक्का की सीधी भिड़ंत में एक चालक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
ट्रेलर व दस चक्का की सीधी भिड़ंत में एक चालक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

संवाद सूत्र, जैंतगढ : एनएच 75ई. गोरियाडुबा के तीखे मोड़ के सामने गुरुवार को एक ट्रेलर संख्या एनएल 01 क्यू - 0237 और एक दस चक्का ओडी 09एल-5333 के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रेलर चालक की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दस चक्का ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का नाम लालदेव यादव (40 वर्ष) गांव भलुआचक, थाना मदनपुर जिला औरंगाबाद का निवासी है। घटना गुरुवार दोपहर 3.30 बजे की है। जानकारी के अनुसार जैंतगढ़ की ओर से लौह अयस्क लदा एक ट्रेलर चाईबासा की ओर जा रहा था। एक तीखे मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे दस चक्का ट्रक के साथ उसकी भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दस चक्का वाहन का चालक गलत साइड में दबाए हुए तेज रफ्तार के साथ आ रहा था। टक्कर इतनी भीषण हुई कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर ही ट्रेलर चालक ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने इसकी खबर जगन्नाथपुर थाना को दी। सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना से पुलिस ने दलबल के साथ घटनास्थल पर आकर मृत चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि दस चक्का वाहन चालक को गंभीर अवस्था में पुलिस वाहन में ही लादकर जगन्नाथपुर के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए चाईबासा रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी