खरकई पुल के नीचे गिरी कार, पांच घायल

खरकई नदी के पुल के नीचे रविवार को कार गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मुंहजुठी कार्यक्रम में शामिल होने राजनगर थाना क्षेत्र के महुलडीहा जा रही एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 09:30 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 09:30 PM (IST)
खरकई पुल के नीचे गिरी कार, पांच घायल
खरकई पुल के नीचे गिरी कार, पांच घायल

संवाद सहयोगी, चाईबासा : खरकई नदी के पुल के नीचे रविवार को कार गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मुंहजुठी कार्यक्रम में शामिल होने राजनगर थाना क्षेत्र के महुलडीहा जा रही एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शाम 4 बजे की है। घायलों में राजनगर थाना क्षेत्र के महुलडीहा निवासी महिला दुष्टावती महतो, उसका बेटा आशीष महतो, भांजा मोहन महतो, रितेश महतो व विजय महतो शामिल है। कार आशीष महतो चला रहा था। जानकारी के अनुसार वे सभी एक कार में सवार होकर महुलडीहा गांव मुंहजुठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बंदोडीह पुलिया के पास सामने से बैल को बचाने के क्रम में चालक का संतुलन बिगड़ गया जिससे असंतुलित होकर कार पुलिया के नीचे खाई में गिर गई। विजय महतो के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। सदर अस्पताल से प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सकों ने उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया। बाकी अन्य घायलों का इलाज कर सदर अस्पताल से छोड़ दिया।

chat bot
आपका साथी