नौ अगस्त को सरकारी छुट्टी घोषित करने की सरकार से रखूंगी मांग : गीता कोड़ा

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं जयपाल सिंह मुंडा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:04 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:04 PM (IST)
नौ अगस्त को सरकारी छुट्टी घोषित करने की सरकार से रखूंगी मांग : गीता कोड़ा
नौ अगस्त को सरकारी छुट्टी घोषित करने की सरकार से रखूंगी मांग : गीता कोड़ा

संसू, जगन्नाथपुर : प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं जयपाल सिंह मुंडा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए मनाया गया। मौके पर सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा और जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिकू सहित अन्य ने धरती आबा बिरसा मुंडा व जयपाल सिंह मुंडा की तस्वीर पर दीप जलाकर पुष्प अर्पित किया। सांसद ने झारखंड वासियों को शुभकमानाएं देते हुए कहा कि विश्व आदिवासी दिवस खुशी व उल्लास के साथ अपने संवैधानिक अधिकार के लिए जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार के समझ मांग रखी जाएगी कि विश्व आदिवासी दिवस के दिन झारखंड में सरकारी छुट्टी दी जाए, ताकि इसे और ज्यादा उत्साह के साथ समाज के लोग मनाएं। विधायक सोनाराम सिकू ने कहा आदिवासी एकता की पहली बैठक 1982 में हुई थी। अधिकारों के लिए लड़ाई तो हुई पर उसका परिणाम अभी तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के साथ-साथ सरकार के समक्ष मांग रखूंगा कि आदिवासी का सारना कोड जल्द से जल्द लागू कर एक पहचान दिया जाए। इधर, मोंगरा पंचायत के कंसलापोस गांव में तृणमूल कांग्रेस ने जिला उपाध्यक्ष जगदीशचंद्र सिकू की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय आदिवासी दिवस मनाया गया तो वहीं हाटगम्हरिया प्रखंड में आमाडीहा में आदिवासी हो समाज युवा महासभा जिला संयोजक गलाय चातोम्बा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरू, मुखिया मंजु हेस्सा, नितिमा हेम्ब्रम, रोयबारी लागुरी, प्रभा देवी, पालमोती तामसोय, बीरबल हेस्सा, अर्जुन तामसोय, बामिया लागुरी, बसंत गोप आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी