गायक विष्णु तांती की असामयिक मौत की खबर से रेल मंडल में शोक की लहर

चक्रधरपुर रेल मंडल के सांस्कृतिक संगठन के चर्चित गायक विष्णु तांती की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वे चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी स्टेशन में बतौर रेलकर्मी कार्यरत थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 08:21 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 08:21 PM (IST)
गायक विष्णु तांती की असामयिक मौत की खबर से रेल मंडल में शोक की लहर
गायक विष्णु तांती की असामयिक मौत की खबर से रेल मंडल में शोक की लहर

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के सांस्कृतिक संगठन के चर्चित गायक विष्णु तांती की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वे चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी स्टेशन में बतौर रेलकर्मी कार्यरत थे। विष्णु तांती की असामयिक मौत की खबर से चक्रधरपुर रेल मंडल के सांस्कृतिक संगठन में शोक की लहर है। संगठन द्वारा अभ्यास कार्यालय में दो मिनट का मौन धारणकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विष्णु तांती रेलवे द्वारा आयोजित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी सुरीली आवाज से मंडल का नाम रोशन करते रहे हैं। संगठन के सदस्यों व पदाधिकारियों ने विष्णु तांती के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

chat bot
आपका साथी