आनंदपुर में गजराज उठा रहे 'आनंद'

पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में दस हाथियों का एक पूरी मौज मस्ती कर रहा है। उनकी मौज मस्ती से बेचारा किसान परेशान है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 10:58 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 10:58 PM (IST)
आनंदपुर में गजराज उठा रहे 'आनंद'
आनंदपुर में गजराज उठा रहे 'आनंद'

संसू, मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में दस हाथियों का एक पूरी मौज मस्ती कर रहा है। उनकी मौज मस्ती से बेचारा किसान परेशान है। हाथियों के झुंड ने मंगलवार मध्य रात्रि को धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। मुक्तिपत्थर निवासी पोथीराम हांसदा ने बताया कि मंगलवार रात 12 बजे रूंघीकोचा के ठेकानपहाड़ में हाथियों के झुंड ने खूब उत्पात मचाया। हालांकि वहां किसी प्रकार का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने पटाखा जलाकर हाथियों को समीज की ओर खदेड़ दिया। झुंड ने समीज निवासी राजेश हेंब्रोम, दुखु महतो, पुकलु महतो, चन्द्रमोहन प्रधान, डमरू महतो एवं मनगोविद नायक की धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। इधर लोगों ने पुन: हाथियों के झुंड को गुड़गांव, आनंदपुर मुंडा टोला होते हुए मथुरापोस गांव की ओर खदेड़ दिया। हाथियों ने बनसाई के अरुण सुंडी एंव सत्यनारायण जोजो के धान के खेत को चट कर दिया। दूसरी ओर मुखिया मुनिलाल सुरीन ने हाथी द्वारा रौंदी फसलों का जायजा लिया तथा वन विभाग के कर्मियों को इसकी सूचना दी। वन कर्मियों ने हाथियों द्वारा क्षति पहुंचाइ फसलों के मुआवजे हेतु विभाग को आवेदन सौंपने का निर्देश दिया। किसी तरह भागकर युवकों ने बचाई जान

मुक्तिपत्थर के युवक उमेश मरांडी, श्याम मुर्मू, राजेन्द्र मरांडी, काउंडर मरांडी, अनुज हेंब्रोम, विनोद मरांडी, उदित मरांडी, गणेश महतो, कुंदन महतो ने बताया कि वे मंगलवार देर रात लगभग 12 के आसपास दलकी से टेंट का कार्य करके घर लौट रहे थे। इसी क्रम में मुक्तिपत्थर गांव के जंगल के पास एकाएक हाथियों का झुंड पार हो रहा था और युवकों के झुंड के एक दंतैल हाथी ने देख लिया। वह सभी को दौड़ाने लगा। सभी ने भाग कर अपनी-अपनी जान बचाई।

chat bot
आपका साथी