97,753 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 के कदमों की आहट अब तेज होने लगी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 के लिए आवश्यक तैयारी कर ली है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:34 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:34 PM (IST)
97,753  मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
97,753 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

राहुल हेम्ब्रोम, चक्रधरपुर : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 के कदमों की आहट अब तेज होने लगी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 के लिए आवश्यक तैयारी कर ली है। वहीं प्रखंडवार मतदाताओं की संख्या यथा पुरुष, महिला एवं तृतीय लिग यानी थर्ड जेंडर से संबंधित प्रतिवेदन भी निर्वाचन आयोग को प्रेषित की जा रही है, ताकि अग्रतर कार्रवाई की जा सके। पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर प्रखंड की बात की जाए तो यहां कुल 97,753 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें भी नारी शक्ति का बोलबाला देखने को मिलेगा। जी हां, दरअसल चक्रधरपुर में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा अधिक है। प्रखंड में कुल 97,753 मतदाताओं में से 48253 पुरुष, जबकि 49500 महिला मतदाता हैं। वहीं चक्रधरपुर में एक भी थर्ड जेंडर वोटर पंजीकृत नहीं है। हथिया में सर्वाधिक, कुलीतोडांग में सबसे कम वोटर्स

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 के लिए चक्रधरपुर प्रखंड में मतदाताओं की सर्वाधिक संख्या हथिया पंचायत में है। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 5268 है। जबकि सर्वाधिक मतदाताओं की संख्या के लिहाज से सिमिदिरी पंचायत 5226 दूसरे, केरा 4838 तीसरे व भरनिया पंचायत 4781 चौथे स्थान पर है। वहीं सबसे कम मतदाता वाले पंचायत की बात की जाए तो इसमें पहला स्थान कुलीतोडांग पंचायत का है। इस पंचायत में मतदाताओं की कुल संख्या 3057 है। इसके बाद कोलचोकड़ा 3273 तथा गुलकेड़ा पंचायत 3350 का स्थान है। 65 मतदान केंद्र हैं अति संवेदनशील

चक्रधरपुर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 संपन्न कराने के लिए कुल 282 मतदान केंद्रों का उपयोग किया जाएगा। इसमें 65 अति संवेदनशील मतदान केंद्र के रूप में चिन्हित किए गए हैं। जबकि 105 मतदान केंद्र संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। 112 मतदान केंद्र सामान्य वर्ग में रखे गए हैं। किस पंचायत में कितने मतदाता

1.होयोहातु : 3675

2.भरनिया : 4781

3.नलिता : 4484

4.केनके : 3609

5.हतनातोडांग : 4549

6.गोपीनाथपुर : 4660

7.इटिहासा : 4137

8.सुरबुड़ा : 4128

9.केरा : 4838

10.सिमिदिरी : 5226

11.हथिया : 5268

12.ईटोर : 4502

13.चंद्री : 4261

14.चैनपुर : 4668

15.केन्दो : 3825

16.कोलचोकड़ा : 3273

17.आसनतलिया : 4400

18.पदमपुर : 4631

19.जामिद : 4235

20.सिलफोड़ी : 3735

21.गुलकेड़ा : 3350

22.कुलीतोडांग : 3057

23.बाईपी : 4461

chat bot
आपका साथी