क्रशर मशीन काट रहे चार चोर रंगे हाथों गिरफ्तार

नोवामुंडी पुलिस ने मेरेलगाड़ा स्थित लिंगराज क्रशर प्लांट के कलपुर्जे काटने के दौरान चार चोरों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों को मंगलवार सुबह चाईबासा जेल भेज दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:10 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 09:10 PM (IST)
क्रशर मशीन काट रहे चार चोर रंगे हाथों गिरफ्तार
क्रशर मशीन काट रहे चार चोर रंगे हाथों गिरफ्तार

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : नोवामुंडी पुलिस ने मेरेलगाड़ा स्थित लिंगराज क्रशर प्लांट के कलपुर्जे काटने के दौरान चार चोरों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों को मंगलवार सुबह चाईबासा जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में बड़ाजामदा के सुभाष प्रधान व बड़बिल के मो. अनीश, मो. मुनाजिर, राम¨सह मुंडा का नाम शामिल है। पुलिस ने प्लांट मशीन काटने के दौरान इस्तेमाल होने वाले औजार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ¨लगराज क्रशर प्लांट कलपुर्जे चोरी होने की गुप्त सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। चक्रधरपुर के ¨लगराज क्रशर प्लांट संचालक के लिखित बयान पर थाने में मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बड़ाजामदा के गिरफ्तार सुभाष प्रधान ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि बड़ाजामदा भट्टीसाई में संचालित दीपू ¨सह लोहा टाल मालिक के कहने पर क्रशर मशीन को काट रहे थे। इसके पहले भी कई क्रशर मशीन के कलपुर्जे को ठिकाने लगा चुके हैं। उन्हें मशीन काटने के लिए मजदूरी मिलती है। बताया कि बड़ाजामदा में दो जगह लोहा टाल चल रहा है। जितेन बोबोंगा ने घर समीप भी गुमटी नामक व्यक्ति ने अपना लोहा टाल खोल रखा है। जबकि नोवामुंडी-जैंतगढ़ मुख्य सड़क किनते बोकारो साइ¨डग के एक मकान में भी खुलेआम लोहा खरीद बिक्री चल रही है। बता दें कि जिप सदस्य शंभू हाजरा ने लोहा टाल बंद करने के लिए छह महीने पहले ही तत्कालीन एसपी को शिकायत आवेदन दे चुके हैं, फिर भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

chat bot
आपका साथी