गंझूटोली में महिला की हत्या

संवाद सूत्रठेठईटांगरबांसजोर ओपी अंतर्गत उरते पंचायत क्षेत्र के बंडामुंडा गंझु टोली में में हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 09:08 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:21 AM (IST)
गंझूटोली में महिला की हत्या
गंझूटोली में महिला की हत्या

संवाद सूत्र,ठेठईटांगर:बांसजोर ओपी अंतर्गत उरते पंचायत क्षेत्र के बंडामुंडा गंझु टोली में एक 45 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया। मृत महिला पद्मा देवी के पुत्र आकाश कुमार ने बताया कि अपनी मां से मुलाकात कर रात्रि में राउरकेला चला गया और सुबह-सुबह उसे सूचना मिली उसकी मां की हत्या कर दी गई है, तभी उन्होंने अपने घर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। आकाश ने बताया कि घर में अगल-बगल परिवार से विवाद चल रहा था मगर इसकी हत्या किसने की है, इसकी अब तक पता नहीं चल रहा है। इधर पुलिस भी छानबीन में लगी हुई है। पदमा देवी ठेठईटांगर बाजार कॉलोनी में मायके है। उसकी शादी उरते गांव में हुई थी। सूचना मिलते ही ठेठईटांगर में भी मातम सा छा गया।

chat bot
आपका साथी