प्रखंडों में चलाया सघन मास्क जांच अभियान

फोटो-34 जासंसिमडेगाकोरोना से बचाव एवं रोकथाम की दिशा में जिला एवं प्रखंड स्तर पर लगात

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 10:03 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 10:03 PM (IST)
प्रखंडों में चलाया सघन मास्क जांच अभियान
प्रखंडों में चलाया सघन मास्क जांच अभियान

फोटो-3,4

जासं,सिमडेगा:कोरोना से बचाव एवं रोकथाम की दिशा में जिला एवं प्रखंड स्तर पर लगातार सघन मास्क चेकिग अभियान चलाया जा रहा है।शुक्रवार को प्रखंडों में बीडीओ,सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में प्रखंड स्तर पर सघन अभियान चलाया गया।मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्ति को फाईन लिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी पाकरटांड़ किकू महतो ने मास्क चेकिग अभियान के दौरान बिना मास्क के लोगों को दंड स्वरूप उठक-बैठक भी कराई। वहीं उन्होंने केशलपुर एवं क्रूसकेला पंचायत के वार्ड सर्विलांस टीम के साथ पंचायत में बैठक की। सर्विलांस टीम को कार्य, दायित्व से अवगत कराते हुए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एक टीम के रूप में कार्य करने की बात कही। इस दौराना मास्क एवं शारीरिक दूरी का विशेष रूप से ख्याल रखा गया। विदित हो कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के प्रसार के चेन को तोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार के द्वारा 22 से 29 अप्रैल तक राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है। बोलबा बाजार के समीप स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रखंड प्रशासन के द्वारा मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। कोरोना से बचाव एवं रोकथाम से संबंधित ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी कोलेबिरा अखिलेश कुमार के द्वारा प्रखंड अन्तर्गत दुकानों का निरीक्षण किया गया। मौके पर दुकान के बाहर ग्राहक के खड़े होने के लिए गोल घेरा बनवाया गया। बानो सीओ मनिन्द्र भगत एवं थाना प्रभारी द्वारा भी प्रखंड में मास्क चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। जहां सख्ती के साथ नियमों के अनुपालन की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी