किसानों के साथ अन्याय कर रही है सरकार

लीड------------ खेतों में उतर कर भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन जासंसिमडेग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 10:38 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 10:38 PM (IST)
किसानों के साथ अन्याय कर रही है सरकार
किसानों के साथ अन्याय कर रही है सरकार

लीड------------

खेतों में उतर कर भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

जासं,सिमडेगा:भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के द्वारा किसानों से लिए गए धान का पैसा भुगतान नही करने के विरोधस्वरूप सिमडेगा जिले के सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में खेतों में जाकर धरना दिया एवं झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने सनसेवई में धरना देते हुए कहा कि झारखंड सरकार निरकुंश हो गयी है।झारखंड के गठबंधन सरकार को किसानों की चिता नहीं है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरा राम ने धरना देते हुए कहा कि झारखंड सरकार किसानों के पैसे का जल्द भुगतान करे, नहीं तो सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा,सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कुरडेग स्थित खेतों में धरना देते हुए कहा कि झारखंड सरकार को किसानों की चिता नहीं है। अभी खेती का सीजन आ गया किसान अपने अपने खेतों में जुताई और बोवाई शुरु कर दिया है, पर सरकार के लापरवाही के चलते किसानों को धान बीज एवं खाद खरीदने को पैसे भी नहीं है। , महामंत्री दीपक पूरी ने कहा कि वर्तमान सरकार सिर्फ घोषणाओं की सरकार है,न तो किसानों का धान का पैसा मिला, न ही किसानों के ऋण माफ हुए। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार होश में आओ,किसानों के पैसे का जल्द भुगतान करो, हेमन्त सोरेन मुर्दाबाद,रामेश्वर उरांव मुर्दाबाद के नारे लगाए। मौके प्रभारी दुर्गविजय सिंह देव, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर, अनूप प्रसाद, विश्वनाथ मिश्रा, घनश्याम सिंह,तुलसी साहु, बसंत सोरेंग,सुमंत बीसी,सत्यनारायण प्रसाद कृष्णा ठाकुर, कृष्णकांत सिंह,उमेश जायसवाल,मानकीलाल,गौतम कुमार,बुलेश्वर प्रसाद,बसंत साहु, अशोक इंदवार,रणधीर कुमार,चितामणि कुमार,रवि गुप्ता सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी