ममता बनर्जी की शह पर बंगाल में हो रही है हिसा : भाजपा

पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष राष्ट्रपति शासन लगाने के उ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 10:01 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 10:01 PM (IST)
ममता बनर्जी की  शह पर बंगाल में हो रही है हिसा : भाजपा
ममता बनर्जी की शह पर बंगाल में हो रही है हिसा : भाजपा

पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष

राष्ट्रपति शासन लगाने के उठाई मांग, घरों पर रहकर दिया धरना जासं,सिमडेगा: पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार हिसा की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देश पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया।मुख्यालय

समेत सभी प्रखंडों में कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में रहकर ही विरोध प्रदर्शन करते हुए बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की।जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तानाशाही और गुंडागर्दी चरम पर है, जिससे कि वहां पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगातार हिसा हो रही है।महिलाओं के साथ जघन्य अपराध हो रहे हैं। इसके बावजूद बंगाल की ममता बनर्जी पूरी तरह से मौन है।ममता बनर्जी के इशारे पर उनके लोग ही

बंगाल को अशांत करने का काम रहे हैं। पूर्व विधायक विमला प्रधान ने भी कहा कि जिस प्रकार बंगाल की स्थिति है इससे साफ जाहिर है, कि बंगाल में सत्ता पूरी तरह से लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे में राष्ट्रपति शासन बंगाल में लगनी चाहिए ,जिससे कि बंगाल की विधि व्यवस्था बने और इस प्रकार की हिसा को रोका जा सके। इसके साथ ही सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने भी बंगाल में हो रही हिसा के लिए जिम्मेवार ममता बनर्जी जो क्रूर शासक बताया। इधर जिला मुख्यालय के अलावा केरसई ,कुरडेग, जलडेगा बांसजोर ,ठेठईटांगर ,कोलेबिरा सहित सभी भाजपा मंडल के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सभी विभागीय सांसद प्रतिनिधि एवं प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए राष्ट्रपति शासन की मांग की। बंगाल में लागू हो राष्ट्रपति शासन

बोलबा:पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में टीएमसी को विजय मिलने पर वहां टीएमसी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा समर्थकों की हत्या,लूटपाट एवं महिलाओं के साथ दु‌र्व्यवहार की भाजपा की बोलबा ईकाई के नेताओं ने भ‌र्त्स्ना की है।कार्यकर्ताओं ने टीएमसी नेता ममता बनर्जी के विरोध में नारे लगाए।बोलबा में मंडल अध्यक्ष सुरजन बडाईक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी कायम रखते हुए धरना प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी होश में आओ, बंगाल में लोकतंत्र की हत्या को देखते हुए अविलंब राष्ट्रपति शासन लागू करो। महिलाओं पर अत्याचार बंद करो। ममता गद्दी छोड़ो का नारा बुलंद किया। बोलबा मंडल अध्यक्ष सुरजन बड़ाईक ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ता की गुंडागर्दी रूकनी चाहिए। केंद्र सरकार इन लोगों पर कठोर कार्रवाई करे ।मौके पर रमेश दास, बिनोद बडाईक , अजय कुमार जायसवाल, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी