श्रम कानूनों की दी गई जानकारी

फोटो-4 जासंसिमडेगा नालसानई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 10:00 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 10:00 PM (IST)
श्रम कानूनों की दी गई जानकारी
श्रम कानूनों की दी गई जानकारी

फोटो-4

जासं,सिमडेगा: नालसा,नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिमडेगा के अध्यक्ष कुमार कमल के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार की अध्यक्षता जिला एवं अति. सत्र न्यायाधीश प्रथम मधुरेश कुमार वर्मा के द्वारा की गई। अधिवक्ता प्रभात कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार मिश्रा, श्रम अधीक्षक पुनीत मिज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस निशिकांत नीरज एवं सीजेएम आनंद मणि त्रिपाठी ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में श्रम कानूनों का इतिहास, आवश्यकता एवं महत्व के बारे में बताया गया। श्रम कानूनों के प्रावधान एवं अद्यतन संशोधन पर चर्चा की गई। जेएसएलपीएस के द्वारा सिमडेगा जिले में मजदूरों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों का विवरण तथा श्रम विभाग द्वारा जिले से मजदूरों के पलायन को रोकने हेतु कार्य योजना एवं विभिन्न प्रकार के मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की गई । वेबिनार में सिमडेगा जिले में कार्यरत पैरा लीगल स्वयंसेवी, पैनल अधिवक्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिमडेगा तथा सभी ब्लॉक रिसोर्स पर्सन सिमडेगा तथा जेएसएलपीएस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी