92 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत होगी चालीस लाख रुपये एसपी ने मीडिया को दी जानकारी बिह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 09:52 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 09:52 PM (IST)
92 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
92 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत होगी चालीस लाख रुपये

एसपी ने मीडिया को दी जानकारी, बिहार के हैं रहने वाले जासं,सिमडेगा: जिले के ठेठईटांगर थाना की पुलिस ने एक बार पुन: दो गांजा तस्करों के गिरफ्तार करने के साथ- साथ 92 किलोग्राम गांजा को बरामद किया है। गिरफ्तार लोगों में बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत शहपुर थाना के रानीसागर छपराटोला निवासी बिरदा नंद पासवान एवं भेड़िया गांव निवासी सरबजीत प्रसाद शामिल हैं। इधर, एसपी डा.शम्स तब्रेज ने प्रेस वार्ता कर इस बाबत जानकारी दी। एसपी ने बताया कि वाहन चेकिग के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि कुंडली

(आंध्रप्रदेश)की ओर से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में गांजा लोड कर डुमरी

, गिरीडीह ले जाया जा रहा है। सूचना के आलोक में ठेठईटांगर थाना

के समीप थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश के नेतृत्व में सघनता से वाहनों की चेकिग की गई। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की रजिस्ट्रेशन नंबर

वाली स्विफ्ट कार(डब्लूबी05-3436) पहुंची। गाड़ी रुकते ही उसमें से

दो लोग निकलकर भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उन्हें

दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम बिरदानंद एवं

सरबजीत बताया।उनके निशानदेही पर कार के अंदर बनाए गुए गुप्त

पेटी में रखे गए 37 पैकेट गांजा को जब्त किया गया। जिसका वजन

92 किलोग्राम है।अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 46 लाख रुपये

है।एसपी ने बताया कि इस कांड में संलिप्त अन्य आरोपितों की भी

तलाश की जा रही है।उल्लेखनीय है कि सिमडेगा पुलिस ने 15अप्रैल

को 117.800 किलोग्राम, 8 मार्च को 111.75किलोग्राम, तथा 4 मार्च

2021 को 9 किलोग्राम गांजा जब्त करते हुए 7 तस्करों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

chat bot
आपका साथी