भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी से लें प्रेरणा: विधायक

बानो : बिरसा मुंडा के सपनों को साकार किया जाएगा।उक्त बातें तोरपा विस क्षेत्र के विधायक पौलु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 10:40 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 10:40 PM (IST)
भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी से लें प्रेरणा: विधायक
भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी से लें प्रेरणा: विधायक

बानो : बिरसा मुंडा के सपनों को साकार किया जाएगा।उक्त बातें तोरपा विस क्षेत्र के विधायक पौलुस सुरीन ने बानो बिरसा मुंडा चौक में भगवान बिरसा मुंडा के 15 नवंबर झारखंड स्थापना दिवस सह बिरसा मु्डा जयंती के अवसर पर आयोजित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम मे लोगो को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमें बिरसा मुंडा के जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए। बिरसा मुंडा उलगुलान चला कर देश व झारखंड अलग राज्य बनाने मे महत्वपूर्ण योगदान दिया है।उनके बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए।उनके सपनो को सकार करने के सबो को साथ देने की जरूरत है।बिरसा मुंडा के उलगुलान की बदौलत झारखंडियो को पहचान व अस्तिव मिला है। उन्होंने आदिवासी व मुलवासी को बचाने के लिए सीएनटी एसपीटी एक्ट लाया, ताकि यहां के लोगो को जल जंगल जमीन पर अधिकार मिल सके।सीएनटी व एसपीटी एक्ट के तहत आदिवासी को सुरक्षा कवच मिला, लेकिन वर्तमान सरकार आदिवासियो व मूलवासियो के सुरक्षा कवच को उक्त कानून मे संशोधन कर इसे तोड़ने का का काम कर रही है।आज हम सबों को एकजुट होने की आवश्यकता है।इससे पूर्व भगवान बिरसा मुंडा को प्रतिमा का अनावरण विधायक पौलुस सुरीन व गांव के पहान सेबियान लुगुन व पंडित मनोहर द्विवेदी ने किया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक बंसत लोंगा, डेविड भंजर, पुलिस निरीक्षक आलोक कुमार,बीडीओ समीर खलखो,सीओ मनींद्र कुमार, विधायक प्रतिनिध रणधीर कुमार,लुईस कुजुर,थाना प्रभारी जोन मुर्मु ,प्रमुख सेवानी बरजो,जीवन मसीह के अलावा अन्य लोगो ने किया। संचालन मो. हारूण रसीद व जगदीश बड़ाईक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष किशोर डांग ने किया,कार्यक्रम को सफल बनाने मे सचिव अमित ब¨डग, मो तनु,दीपक होरो,नीरज साहु,उम्बलन डांग,महेश ¨सह,विश्वनाथ बड़ाईक,अमुस कडुंलना,सुधीर डांग,प्रदीप ¨सह,ह¨फद्र ¨सह,मो साबिर,पुरूषोतम महतो,रिझु ¨सह, पूनम कडुंलना,मो.बबल,¨वदेश्वरी साहू आदि ने योगदान दिया।

chat bot
आपका साथी