समाज के अभिन्न अंग है दिव्यांगजन : उपायुक्त

जासं सिमडेगा जिले में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। जिला स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 09:23 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:23 PM (IST)
समाज के अभिन्न अंग है दिव्यांगजन : उपायुक्त
समाज के अभिन्न अंग है दिव्यांगजन : उपायुक्त

जासं, सिमडेगा : जिले में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। जिला स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन सूचना भवन में आयोजित हुई।डीसी सुशांत गौरव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज के अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की अगली कड़ी में ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर उन्हें जागरूक करते हुए सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं आच्छादित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर उन्हें जागरूक करें जो दिव्यांग हैं। उन्होंने उपस्थित दिव्यांगजन को अभिप्रेरित करते हुए कहा कि नकारात्मक बातों से दूर रहने की बात कही। उन्होंने हेलन केलर के बारे में बताया। कहा कि हेलन मैडम जन्म से अंधी थी। हेलन केलर ने आंखों से देखने से जो परेशानी है, देखने में दिक्कत है, उन सभी के लिए एक तरीका ढूंढा कि वे कैसे अपने जिन्दगी को सामान्य तरीके से जी सकते हैं। उन्हे ब्रेन लिपि बनाई, जिससे छुकर आदमी व्यक्ति की पहचान बता सकता है। उन्होंने कहा कि 2007 बैच के आइएएस राजेश कुमार के साथ उन्होंने काम किया है। वे ब्रेन लिपि से सारा काम करते थे। वे बोकारो जिला के उपायुक्त भी रहें। उपायुक्त ने कहा कि मन में बैठी कुंठा, मन में बैठी हुई कमी से आप जीत गए तो पुरी दुनिया में बहुत सारी चीजें स्वयं पदक करेगी। डीसी ने कहा कि सभी सरकारी भवनों में दिव्यांग जन के लिए रैंप की सुविधा हो। 2016 एक्ट के तहत जो सरकार के द्वारा प्रावधान है,उन सूची को हिन्दी एवं स्थानीय भाषा में पंपलेट सभी लोगों के बीच वितरण कराएं। उन्होंने कहा कि जिले के सभी दिव्यांगजन की सूची तैयार कर रोस्टर बनाने को कहा। दिव्यांगजन को मिली सहायक सामग्री

: दिव्यांग जनों के बीच कुर्सी रेस का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले दिव्यांग को पुरस्कार वितरण किया गया। सिमडेगा जिले में पदाधिकारी, कर्मी, समाज सेवी जो दिव्यांग जन है और वे समाज के लिए अच्छा कार्य कर रहें, उन्हें भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने दिव्यांग जन को गुलाब देकर विश्व दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएं दी। मौके पर ट्राईसाइकिल का वितरण खुशबू कुमार, सोना झरिया बाड़ा, क्रेसेन्सिया टेटे, लेव टेटे, साधो लोहरा, राघव कुमार, राधेलाल साव, कृष्णा सिंह, अंजलुस कुजूर के बीच किया गया। व्हील चेयर का वितरण आकृति सोंरेग, जोसेफ बडिग एवं वैशाखी सुकरा पाहन के बीच किया गया। नौ दिव्यांग का मौके पर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया। वहीं विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर निश्शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन हुआ। हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर का चेकअप 31 लोगों का किया गया। साथ हीं 51 दिव्यांगज न के बीच कंबल का वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी