बीएसएफ पदाधिकारी का शव आया घर

बीएसएफ पंजाब के 84 बटालियन के एएसआई 55 वर्षीय विजय बड़ाइ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 09:33 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 09:33 PM (IST)
बीएसएफ पदाधिकारी का शव आया घर
बीएसएफ पदाधिकारी का शव आया घर

संवाद सूत्र,ठेठईटांगर(सिमडेगा): बीएसएफ पंजाब के 84 बटालियन के एएसआई 55 वर्षीय विजय बड़ाईक का निधन पंजाब में गुरुवार को हार्ट अटैक से हो गया। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार की शाम उनका पैतृक गांव ठेठईटांगर प्रखंड के भंवरपानी गांव लाया गया। शव लेकर बीएसएफ जवान सदर थाना पहुंचे। यहां से सदर थाना के एएसआई जितेंद सिंह के साथ शव लेकर मृतक के घर पहुंचे। शव पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मालूम हो कि विजय बड़ाईक प्रखंड के टुकुपानी में घर बनाकर रहते थे, लेकिन उनका संस्कार उनके पैतृक घर में हुआ।

chat bot
आपका साथी