चरम पर महंगाई, देश की जनता है त्रस्त:विक्सल

जिले के जलडेगा प्रखंड अन्तर्गत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महंगा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 09:32 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 09:32 PM (IST)
चरम पर महंगाई, देश की जनता है त्रस्त:विक्सल
चरम पर महंगाई, देश की जनता है त्रस्त:विक्सल

जासं,सिमडेगा:जिले के जलडेगा प्रखंड अन्तर्गत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महंगाई के विरुद्ध आयोजित जन जागरण अभियान में कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी व जिला जन जागरण अभियान के प्रभारी शिव कुमार भगत मुख रूप से शामिल हुए।नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विधायक ने कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा पर है।आम जनता महंगाई से पूरी तरह से भूखमरी से जूझ रही है। पेट्रोल,डीजल, सरसों तेल के दाम में बेतहाशा वृद्धि से प्रतिकूल असर पर रहा है।नतीजा देश गुलामी की ओर बढ़ रहा है।जब यूपीए की सरकार केंद्र में थी,तब पेट्रोल,डीजल एवं सरसों तेल पच्चास-साठ रुपए में मिलता था।उस समय भाजपा के नेतागण सड़क पर उतड़कर हंगामा खड़ा करते थे। यही बाबा रामदेव पैंतीस रुपए पेट्रोल डीजल आमजनों को दिलवा रहा था।पर आज वही स्मृति ईरानी,वही रामदेव बाबा कहां है। इसलिए हम साथियों आपको जागृत करने आए हैं। देश को गुलाम होने से बचाना है तो भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा। इस कार्यक्रम को शिव कुमार भगत ने कहा कि महंगाई के दौड़ में कुछ भी कहना कम प्रतीत लगता है। आज भाजपा महंगाई से ध्यान हटाने के उद्देश्य को लेकर हिन्दू मुस्लिम एकता को लोगों को दिग्भ्रमित करते हुए मंहगाई से ध्यान भटका रही है।इसलिए कांग्रेस को कोस ने वाली भाजपा खुद देश को बर्बाद कर रही है।जन जागरण अभियान कार्यक्रम जलडेगा प्रखण्ड अन्तर्गत लंबोई से चलकर गांगूटोली,कोनमेरला बाजार तक पद यात्रा की। प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्णा नाग के नेतृत्व में कार्यक्रम संचालित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद समी आलम, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष सह प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, प्रखण्ड प्रभारी सुरेश द्विवेदी, अर्जुन होरो,नेलन कंडुलना, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव जमीर अहमद उर्फ प्रिन्स, जमीर हसन नगर अध्यक्ष, जोसेफ लुगुन,शुलभ नेल्सन डुंगडुंग,अशजद अहमद,अंजर आलम, सुनील सुरीन,अनिल लुगुन, राजेश भंजर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी