पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

ठेठईटांगर थाना क्षेत्र बोलबा मोड़ और अंबापानी मोड़ के नि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 09:29 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 09:29 PM (IST)
पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

संवाद सूत्र ठेठईटांगर(सिमडेगा):ठेठईटांगर थाना क्षेत्र बोलबा मोड़ और अंबापानी मोड़ के निकट एनएच 143 हाईवे रोड पर मंगलवार को पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। मौके पर एसआइ बालमुकुंद मिश्रा अपने पुलिस बल के साथ वाहन चेकिग अभियान चलाए। साथ में मास्क नहीं पहनने वालों को मास्क भी बांटा और चेतावनी दी। ओड़िशा,छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों से आने वाले सभी गाड़ियों की डिक्की के साथ जांच की गई। थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने कहा कि क्षेत्र में कई ऐसे वारदात हो रहे हैं,जिसे रोकने के उद्देश्य से पुलिस इस तरह का अभियान चलाती है।

chat bot
आपका साथी