कुर्ग व सिमडेगा एकसमान, दोनों के लिए हाकी प्राण

सिमडेगाकर्नाटक के खूबसूरत शहरों में एक कुर्ग हाकी की दीवानगी के साथ-साथ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 08:25 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 08:25 PM (IST)
कुर्ग व सिमडेगा एकसमान, दोनों के लिए हाकी प्राण
कुर्ग व सिमडेगा एकसमान, दोनों के लिए हाकी प्राण

वाचस्पति मिश्र

सिमडेगा:कर्नाटक के खूबसूरत शहरों में एक कुर्ग हाकी की दीवानगी के साथ-साथ ही देशभक्ति के लिए भी प्रसिद्ध रहा है। कुर्ग के हर घर से जहां एक सदस्य हाकी खेलते हैं तो दूसरा सदस्य मातृभूमि की सुरक्षा के लिए खुद को अर्पित करता है।

कुर्ग निवासी करिअप्पा भारत के पहले सेनाध्यक्ष थे।जिन्होंने सन 1947 में भारत-पाक युद्ध में पश्चिमी सीमा पर भारतीय सेना का नेतृत्व किया था। इसके अलावा कई ऐसे नाम हैं,जिन्होंने भारत मां की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया है। दूसरी ओर कुर्ग से कई ओलिपियन एवं 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी रहे हैं, जिन्होंने दुनिया भर में भारत का मान बढ़ाया और देश को स्वर्ण

पदक दिलाई। एमएम सोमैया 1980 में मास्को ओलिपिक में भाग लिए थे।उन्होंने भारतीय टीम को गोल्ड मेडल दिलाई थी। उस वक्त सिमडेगा के ओलिपियन सिल्बानुस डुंगडुंग भी टीम में शामिल रहे थे। कुर्ग के अन्य ओलिपियनों में अर्जुन हड़प्पा, एबी सोमैया, उतप्पा, निकिन तिमैया आदि के नाम आते हैं।इधर जूनियर नेशनल हाकी चैंपियनशिप में भाग लेने आए कर्नाटक के चीफ कोच शंकर बीटी ने

दैनिक जागरण से विशेष वार्ता करते हुए कुर्ग व वहां की हाकी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुर्ग में हाकी नस-नस में बसती हैं। कर्नाटक के इस पहाड़ीनुमा जिले में मात्र तीन तालुका(प्रखंड हैं।)।यहां की आबादी भी महल 10 लाख की है। जबकि यहां 6 एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम हैं। उन्होंने कहा कि यहां की हाकी के

प्रति दीवानगी का अंदाजा यूं लगाया जा सकता है कि यहां हर घर में लोग हाकी खेलते हैं। प्रत्येक साल फैमिली टूर्नामेंट का आयोजन होता है।जिसमें एक ही परिवार के माता-पिता,बहन-भाई,नाना-नानी टीम में होते हैं। इसमें 370 टीमें भाग लेती हैं। इस टूर्नामेंट को देखने के लिए देश के साथ-साथ विदेश से भी लोग आते हैं

।यही वजह है कि अपने तरह की अलग प्रतियोगिता होने की वजह से गिनीज बुक में यह दर्ज है। शंकर बीटी ने बताया कि कुर्ग में आरंभ से ही यह प्रचलन रहा है कि घर का एक सदस्य हाकी खेलेगा तो दूसरा देश की सुरक्षा के लिए कमान संभालेंगा

।उन्होंने कहा कि कुर्ग हिल स्टेशन है।जहां की मनोरम वादियां,झरने,काफी बागान आदि पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।कुर्ग हाकी के लिए भी सुप्रसिद्ध है।उन्होंने कहा कि सिमडेगा व कुर्ग में कई समानताएं है। दोनों के लिए हाकी प्राण है। सिमडेगा से भी ओलिपियन समेत दर्जनों अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हाकी खिलाड़ी रहे हैं।यहां भी हाकी को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रोटर्फ बनाया जा रहा है।राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हो रही है।आने वाले दिनो में सिमडेगा हॉकी का मान और बढ़ेगा।

chat bot
आपका साथी