100 करोड़ वैक्सीनेशन पर भाजपा ने दी बधाई

देश में कोरोना वैक्सीनेशन की संख्या एक करोड़ पूरा होने के बाद जिले के भाजपा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 09:22 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 09:22 PM (IST)
100 करोड़ वैक्सीनेशन पर भाजपा ने दी बधाई
100 करोड़ वैक्सीनेशन पर भाजपा ने दी बधाई

संस सिमडेगा :देश में कोरोना वैक्सीनेशन की संख्या एक करोड़ पूरा होने के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वैज्ञानिकों, डाक्टरों एवं कोरोना वारियर्स का आभार जताते हुए शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा की विलक्षण नेतृत्व क्षमता वाले राष्ट्र नायक की अगुवाई में कठिन चुनौतियों का सामना कर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना बहुत बड़ी बात है।इसकी चर्चा संपूर्ण विश्व में हो रही है और डब्ल्यूएचओ ने भी भारत सरकार एवं नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।वहीं पूर्व विधायक विमला प्रधान ने वैक्सीनेशन के एक सौ करोड़ की संख्या होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा की प्रधानमंत्री के साथ साथ इतनी बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन होने पर वैज्ञानिकों डॉक्टरों एवं कोरोना वारियर्स सहित उन सभी लोगों को बधाई ,जिन्होंने इस कार्य में निष्ठा दिखाई एवं सहयोग किया। सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने वैक्सीनेशन की संख्या 100 करोड़ होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।प्रधानमंत्री का आभार जताने वालों में नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू,महामंत्री दीपक पुरी, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र श्रीवास्तव, सतीश पांडेय, डॉ महेंद्र भगत, अनूप प्रसाद, लाल साहू, श्याम लाल शर्मा, भोला साहू, प्रणव कुमार, मनोज साय, अमरनाथ बामलिया, श्रद्धानंद बेसरा, सुजान मुंडा, दुर्ग विजय सिंह देव, तुलसी साहू, सावित्री देवी, पिकी प्रसाद, रागिनी राज, कंचन देवी

आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी