श्रीरामरेखाधाम पहुंचे हाकी संघ के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्रो

हाकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्रो निगोंबम संघ के पदाधिकारियों के संग जिले के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 10:57 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:57 PM (IST)
श्रीरामरेखाधाम पहुंचे हाकी संघ के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्रो
श्रीरामरेखाधाम पहुंचे हाकी संघ के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्रो

जासं,सिमडेगा : हाकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्रो निगोंबम संघ के पदाधिकारियों के संग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल श्रीरामरेखाधाम पहुंचे। जिले में हो रही 11वीं जूनियर नेशनल महिला हाकी चैंपियनशिप के शानदार आगाज के बाद वे गुरुवार को हाकी चैंपियनशिप की सफलता की कामना को ले धाम में पहुंचे। सभी लोगों

ने भगवान के दरबार में शीश झुका कर चैंपियनशिप की सफलता के लिए प्रार्थना की। इसके बाद सभी ने धाम के महंत उमाकांत जी महाराज से आशीर्वाद लिया। महंत उमाकांत जी महाराज ने सभी को प्रसाद देकर तथा प्रभु श्रीराम में पूजन किया हुआ तौलिया देकर प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामना दी। हाकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्रों निगोंबम ने कहा कि सिमडेगा हॉकी की नर्सरी के साथ बहुत बड़ा पर्यटन केंद्र तथा आध्यात्मिक स्थल भी है। इस मौके पर हाकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, , उपाध्यक्ष सह हाकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी और हाकी झारखंड एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह, रंजीत कुमार आदि मौजूद थे।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हेलेन संभाल रहीं सुरक्षा व्यवस्था

जासं,सिमडेगा : जिले में आयोजित जूनियर नेशनल वीमेन हाकी चैपियनशिप में कई पूर्व हाकी खिलाड़ी भी सुरक्षा की कमान संभाल रही हैं। इनमें एक नाम हेलेन साय का भी हैं। उन्होंने जूनियर एशिया कप में बतौर कप्तान के रूप में देश को कास्यं पदक दिलाया था। वे फिलहाल पुलिस पदाधिकारी के रूप में एस्ट्रोटर्फ में सुरक्षा की कमान संभाल रही हैं। उन्होंने बताया कि कई पूर्व खिलाड़ी हैं जो इस चैंपियनशिप में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं।

हाकी खिलाड़ियों को दिया गया हेल्थ सप्लीमेंट आहार

जासं,सिमडेगा: 11वे राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में शामिल देश के विभिन्न राज्यों के हाकी खिलाड़ियों के बीच गुरुवार की देर शाम हेल्थ सप्लीमेंट पाउडर का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित पुलिस अधीक्षक डा. शम्स तबरेज, उप विकास आयुक्त अरुण वाल्टर सांगा, अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार, जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, सदर बीडीओ अजय रजक आदि ने सभी खिलाड़ियों के बीच हेल्थ सप्लीमेंट का वितरण करते हुए सभी को अच्छे खेल के लिए शुभकामना दी। अधिकारियों ने कहा कि सभी हॉकी खिलाड़ियों को जिले के एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में बेहतर सुविधा और सुखद अनुभव मिले। इसके लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।मणिपुर, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और केरला की टीम को प्रोटीनेक्स पाउडर दिया गया।

chat bot
आपका साथी