स्कूल में विभिन्न प्रतिस्पर्धा आयोजित

जवाहर नवोदय विद्यालय में आईएनए रेजिग डे मनाया गया। इस मौके पर भाषण संगीत प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 10:05 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:05 PM (IST)
स्कूल में विभिन्न प्रतिस्पर्धा आयोजित
स्कूल में विभिन्न प्रतिस्पर्धा आयोजित

संसू,कोलेबिरा:जवाहर नवोदय विद्यालय में आईएनए रेजिग डे मनाया गया। इस मौके पर भाषण, संगीत, पोस्टर मेकिग, क्विज आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राचार्य बी पी गुप्ता ने शिक्षकों तथा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम को आजाद हिद फौज ने एक नई दिशा दी। डॉ.सुमन कुमार सिंह (पीजीटी इतिहास) ने अपने भाषण में आजाद हिद फौज तथा आजाद हिद सरकार के गठन पर चर्चा की तथा उन्होंने कहा कि आजाद हिद फौज के सर्वोच्च कमांडर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 21 अक्टूबर 1943 को सिगापुर में आजाद हिद सरकार का गठन किया था। इस मौके पर कला शिक्षक अवधेश रजक ने संगीत की धुन 'कदम कदम बढ़ाए जा...' प्रस्तुत कर छात्रों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। समूचा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग से सराबोर हो गया। इस मौके पर संजय कुमार सिन्हा, रामायण पासवान, सुनील कुमार सिंह, मनोज कुमार, नमिता कुमारी, श्रवण कुमार चौरसिया, दीप्ति यादव, बिजय कुमार भुईंया, रूपा रोज बिलुंग, मनीषा शो, प्रियंका प्रियदर्शिनी, अवधेश कुमार सिंह,संजय सिंह,धीरज कुमार,समेरूल अंसारी, संजय टोप्पो, प्रवीण कुमार सहित सभी शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।

प्लास्टिक सर्जरी के लिए 98 मरीज चिह्नित

जासं,सिमडेगा:सदर अस्पताल में देवकमल हॉस्पिटल रांची के प्लास्टिक सर्जन डा.अनंत सिन्हा के द्वारा सिमडेगा सदर अस्पताल में शिविर का आयोजन किया। शिविर के माध्यम से जन्म से होंठ कटे, हाथी पांव, एसिड अटैक एवं आग से जले कुल 98 मरीजों का नि:शुल्क जांच एवं स्कैनिग की। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न सुदूरवर्ती प्रखंडों से आए लगभग 98 मरीजों का जांच एवं स्कैनिग कर पीड़ितों का चयन किया गया। चयनित पीड़ितों का प्लास्टिक सर्जरी के लिए ऑपरेशन रांची के देवकमल हॉस्पिटल में होगा। मौके पर शिविर में डॉक्टर शमशाद अहमद (सदर) बीइआईसी मैनेजर दीपिका बारला, बीटीटी सीमा कांति किन्डो उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी